फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Less than 50 percent admissions in rural colleges

Gurugram News: ग्रामीण कॉलेजों में 50 प्रतिशत से भी कम हुए दाखिले

Tue, 22 Jul 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Less than 50 percent admissions in rural colleges
आधारभूत सुविधाओं की कमी और पाठ्यक्रम की सीमितता बन रहा कारण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सरकारी कॉलेजों में छात्रों की रुचि कम नजर आ रही है। इन कॉलेजों में 50 प्रतिशत सीटें भी नहीं भर पाई हैं जो चिंता का विषय है।
जिले के 10 सरकारी कॉलेजों में अभी भी सीटें खाली हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार छात्र शहरी क्षेत्रों या बाहरी राज्यों के कॉलेजों की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं, जिसके कारण ग्रामीण कॉलेजों की सीटें नहीं भर पा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कॉलेजों में आधारभूत सुविधाओं की कमी और पाठ्यक्रम की सीमितता इसके प्रमुख कारण हैं।
विज्ञापन


दरअसल, रिठौज स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीए और बीकॉम पाठ्यक्रमों में कुल 240 सीटें हैं। इनमें अब तक केवल 55 दाखिले हुए हैं। बीए में 16 और बीकॉम में 39 छात्रों ने दाखिला लिया है। वहीं, सिधरावली स्थित कॉलेज में तीन कोर्स चल रहे हैं, जिनमें कुल 117 सीटें भर पाई हैं। सबसे अधिक दाखिले राजनीति विज्ञान विषय में हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है इस महीने के आखिर में सीटें भर जाएंगी। विद्यार्थी पहले कई जगह अपना फॉर्म भरते हैं। कई बार शहरी कॉलेजों में दाखिला नहीं मिल पाता है। ऐसे में विद्यार्थी ग्रामीण कॉलेज का रुख करेंगे।
-प्रो. अनुपमा यादव, प्राचार्य




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed