{"_id":"5fd904898ebc3e3b903e5e45","slug":"less-than-2-thousand-active-corona-patients-in-the-district-gurgaon-news-noi5541347134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 2 हजार से भी कम हुए कोरोना के सक्रिय मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 2 हजार से भी कम हुए कोरोना के सक्रिय मरीज
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब दो हजार से भी कम हो गई है। रिकवरी रेट बढ़ने से हर रोज नए संक्रमित मरीज मिलने की तुलना में ठीक होने वाले मरीज अधिक हैं। अब जिले में कुल 1857 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 96.2 फीसदी हो गया है। कोरोना के मामलों में जिले के लिए जहां नवंबर सबसे खतरनाक माह बना था वहीं रिकवरी रेट बढ़ने से दिसंबर में राहत मिली है। अब हर रोज कोराना संक्रमित मामले कम सामने आ रहे हैं।
जिले में मंगलवार को 195 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए। वहीं 493 संक्रमित कोरोना को मात देते हुए स्वस्थ हुए। अब जिले में स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 52807 पर पहुंच गया है। वहीं मंगलवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 333 पर पहुंच गया है। वहीं नए मरीजों के साथ ही जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 54997 हो गई है। रिकवरी रेट बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कोरोना जांच की जा रही है, ताकि फैलाव को भी कम किया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे में 4137 लोगों की कोरोना जांच की, जिसमें 290 जांच रेपिड एंटीजन के माध्यम से की गई वहीं 3847 जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से हुई। अब जिले में 1857 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 1667 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 190 संक्रमित मरीज सरकारी और विभिन्न निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।