फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Legal awareness camp organized under Nayi Disha, Nayi Udaan campaign

Gurugram News: नई दिशा, नई उड़ान अभियान के तहत कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

Fri, 19 Sep 2025 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Legal awareness camp organized under Nayi Disha, Nayi Udaan campaign
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला द्वारा प्रारंभ किए गए राज्यव्यापी अभियान नई दिशा, नई उड़ान के अंतर्गत जिलेभर में जागरूकता एवं कानूनी सहायता शिविरों का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरपर्सन, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम वाणी गोपाल शर्मा के दिशानिर्देश अनुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम ने शिविर आयोजित किए। यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे रिस्टोरिंग द यूथ कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य किशोर अधिकारों की सुरक्षा करना तथा कानून से संघर्षरत बच्चों (सीआईसीएल) एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों (सीएनसीपी) को न्याय, सम्मान और पुनर्वास उपलब्ध कराना है। सचिव राकेश कादियान ने बताया कि शिविरों के दौरान डीएलएसए गुरुग्राम ने कई महत्वपूर्ण गतिविधियां कीं। विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सामुदायिक स्थलों पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिनमें किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बाल श्रम कानून तथा साइबर सुरक्षा जैसे विषय शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed