{"_id":"643ae2d9766cafdf1c0fc136","slug":"leachate-ponds-are-being-emptied-in-bandhwadi-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-3421-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बंधवाड़ी में लीचेट तालाबों को किया जा रहा खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बंधवाड़ी में लीचेट तालाबों को किया जा रहा खाली
विज्ञापन
सात तालाबों में से आठ हजार क्यूबिक मीटर के एक तालाब में भरी गई मिट्टी
इतनी ही क्षमता के दूसरे तालाब में चल रहा है मिट्टी भरने का काम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम ने बंधवाड़ी स्थित लैंडफिल साइट पर लीगेसी लीचेट के सात तालाबों को खाली करने और उनको मिट्टी से भरने का काम शुरू कर दिया है। 8 हजार क्यूबिक मीटर के एक तालाब को खाली करके उसे मिट्टी से भर दिया है। जबकि इतनी ही क्षमता के दूसरे तालाब को मिट्टी से भरने का काम चल रहा है। शेष पांच तालाबों को भी मिट्टी से भरा जाना है। यहां पर लग रहे कूड़े के पहाड़ को धीरे धीरे कम करने की कवायद की जा रही है। इसमें मई महीने तक यहां प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण करने की क्षमता दो गुनी करने का काम किया जा रहा है।
दूसरे 8 हजार क्यूबिक मीटर की क्षमता वाले तालाब को भरने के काम को अगले 10 दिनों में पूरा करने का दावा किया जा रहा है। लीगेसी लीचेट को गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में भेज दिया गया है। इस प्लांट में प्रतिदिन 400 किलोलीटर लीचेट के ट्रीटमेंट के लिए 500 किलोलीटर क्षमता का एक लीचेट ट्रीटमेंट प्लांट काम कर रहा है।
बंधवाड़ी कचरा प्रबंधन साइट के बारे में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रतिदिन निकलने वाले ताजा कचरे और पुराने कचरे (लीगेसी वेस्ट) के साथ-साथ लीचेट के निष्पादन की गति को तेज किया गया है- पीसी मीणा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
40 फीसदी बल्क बेस्ट जनरेटर काम कर रहे
नगर निगम क्षेत्र के 614 बल्क वेस्ट जनरेटरों में से जनवरी में 206 बल्क वेस्ट जनरेटर ऑनसाइट कचरा निष्पादन कर रहे थे। अब 261 बल्क वेस्ट जनरेटरों ने ऑनसाइट कचरा निष्पादन करना शुरू कर दिया है। इस तरह 40 प्रतिशत से अधिक बल्क वेस्ट जनरेटर अपने कचरे का निष्पादन कर रहे हैं।