{"_id":"6abd04df143a7a028302fba1","slug":"laxity-in-arrears-recovery-will-not-be-tolerated-dhbvn-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102780-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया वसूली में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : डीएचबीवीएन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया वसूली में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : डीएचबीवीएन
विज्ञापन
डीएचबीवीएन में डिफॉल्टिंग राशि और पोल माउंटेड मीटर से जुड़े मामलों की उच्चस्तरीय समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में बकाया वसूली को लेकर प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों को हर स्तर पर जवाबदेही तय करने और लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने स्पष्ट किया है कि बकाया वसूली से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने की प्रवृत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक लंबित मामले की व्यक्तिगत निगरानी करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस कड़ी में बुधवार को डीएचबीवीएन के डायरेक्टर प्रोजेक्ट्स वीके अग्रवाल और डायरेक्टर ऑपरेशन मुकेश चौहान की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से सरकारी एवं निजी क्षेत्र के डिफॉल्टिंग अमाउंट, बकाया राशि लंबित रहने के कारणों तथा उसकी वसूली के लिए समयबद्ध कार्ययोजना की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक लंबित मामले का कारण स्पष्ट किया जाए और वसूली के लिए ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
लंबे समय से लंबित मामलों पर विशेष निगरानी रखते हुए जिम्मेदारी निर्धारित करने तथा कार्रवाई की प्रगति की नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया गया। एमडी विक्रम सिंह के निर्देशों के अनुरूप अधिकारियों से कहा गया कि वसूली की कार्रवाई केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसका ठोस परिणाम भी दिखाई देना चाहिए। संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लंबित मामलों की लगातार निगरानी करें और निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई पूरी करें।