फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lawyer's ear cut off, threatened to kill

Gurugram News: वकील का कान काटा, जान से मारने की धमकी दी

Sat, 20 Apr 2024 01:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Lawyer's ear cut off, threatened to kill
बार में महिला मित्र से बदतमीजी का किया था विरोध, केस दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र के एक बार रेस्टोरेंट में वकील की महिला दोस्त से बदतमीजी करने के बाद हुए विवाद में वकील पर हमला करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वकील के कान का निचला हिस्सा भी काट दिया और उनसे सोने की चेन छीन ली। गंभीर हालत में वकील को उसके दोस्तों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में करनाल के गौरव दुबे ने कहा कि वह वकील हैं और गुरुग्राम की अदालत में प्रैक्टिस करते हैं। बुधवार की रात करीब आठ बजे वह अपने दोस्त तनुज जागलान व रमन चाहर के साथ राजीव चौक स्थित एक बार रेस्टोरेंट में गए थे। करीब नौ बजे उनकी दो अन्य महिला दोस्त भी वहां आ गईं। सभी डीजे की लोकेशन के निकट बैठे थे। इसी दौरान अनिल सहरावत नामक युवक उनकी महिला दोस्त के निकट आकर खड़ा हो गया और उसके साथ बदतमीजी करने लगा।
विज्ञापन

गौरव ने इसका विरोध किया वह उनके साथ भी गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद अनिल ने अपने अन्य दोस्त सर्बजीत को बुला लिया। दोनों उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद गौरव अपनी दोस्त के साथ बार से बाहर आकर गाड़ी की ओर जाने लगा। इसी बीच अनिल व सर्बजीत अपने अन्य दोस्त के साथ डंडे व रॉड लेकर आए और गौरव पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर गौरव के दोस्त व अन्य लोग वहां पहुंचे और उसे बचाया। तब तक आरोपियों ने गौरव को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी सोने की चेन छीन ली। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। गौरव को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद भी अज्ञात नंबर से गौरव को अनिल व उसके दोस्त द्वारा धमकी दिए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed