फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   last day for ITI online admission

आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन का आखिरी दिन

Sun, 03 Oct 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
last day for ITI online admission
गुरुग्राम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए सोमवार रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन हो सकेंगे, हालांकि कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा की ओर से मेरिट सूची एवं फीस जमा कराने का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन की समयावधि को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पहले 30 सितंबर तक जारी किया था, लेकिन प्रदेश के कई जिलों की आईटीआई में आवेदन कम आने के कारण समयावधि को बढ़ाया गया। गुरुग्राम के एमजी रोड स्थित राजकीय मॉडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अबकी बार रिकॉर्ड आवेदन आए हैं। रविवार तक आईटीआई में 9300 से अधिक आवेदन आ चुके हैं, जबकि अभी सोमवार का पूरा दिन बाकी है, संभावना है कि लगभग 10 हजार आवेदन आ सकते हैं।
विज्ञापन

बीते शैक्षणिक सत्र में मात्र 2900 आवेदन ही आए थे। जिले में 6 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं, जिनमें शहर के सेक्टर-14 स्थित राजकीय मॉडल आईटीआई में 904 सीटों पर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मौजाबाद में 208 सीटों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोहना में 388 सीटों पर, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-14 में 132 सीटों पर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊंचा माजरा में 344 सीटों पर और मूक-बधिर आईटीआई में 20 सीटों पर दाखिला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार मेले भी लगाए जा रहे हैं
आईटीआई में दाखिले के लिए अबकी बार काफी छात्र आवेदन कर रहे हैं, ऐसे में स्पष्ट है कि छात्रों द्वारा पढ़ाई के साथ ही रोजगार के अवसरों की भी तलाश की जा रही है, ताकि भविष्य में उन्हे नौकरी के भागदौड़ न करनी पड़े। आईटीआई से पासआउट छात्रों के लिए रोजगार मेले लगाकर कंपनियों में उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी व रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिसका परिणाम है कि अबकी बार काफी संख्या में छात्र औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला के लिए आवेदन कर रहे हैं।

राजकीय मॉडल आईटीआई के प्राचार्य जयदीप कादयान ने बताया कि कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा की ओर से जो भी दिशा-निर्देश जारी हो रहे हैं, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। सोमवार तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चलेगी। मेरिट सूची और फीस जमा कराने के संदर्भ में अभी कोई शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed