{"_id":"687be3fa6a45929253094cd0","slug":"laser-valley-park-will-be-illuminated-with-led-lights-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62665-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एलईडी लाइटों से जगमग होगा लेजर वैली पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एलईडी लाइटों से जगमग होगा लेजर वैली पार्क
विज्ञापन
जीएमडीए ने 149.94 लाख रुपये का टेंडर जारी किया
पर्याप्त लाइटें होने से लोग रात में पार्क में सैर कर सकेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क में जल्द ही एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इसके लिए 149.94 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। कार्य अलॉट होने पर एजेंसी को छह माह में पूरा करना होगा। पर्याप्त लाइटें होने से लोग रात में भी पार्क में सैर कर सकेंगे।
जीएमडीए पार्क में दोबारा से लेजर लाइट और साउंड सिस्टम शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। जीएमडीए के इलेक्ट्रिकल विंग के अनुसार परियोजना में हाई प्रेशर नोजल, जल स्क्रीन, फव्वारा क्षेत्र पर तीन डी प्रक्षेपण और एक थीम-आधारित लेजर शो शामिल किया जाएगा। शो क्षेत्र में 100 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। 25 एकड़ में फैले पार्क में सुबह-शाम काफी लोग आते हैं। ऐसे में पार्क में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की योजना है। अभी पार्क में स्ट्रीट लाइटों का अभाव है। ऐसे में जीएमडीए ने पहले फैंसी लाइटों को लगाने की योजना तैयार की थी लेकिन बाद में इसमें बदलाव कर दिया। अब जीएमडीए ने वार्किंग ट्रैक व अन्य जगहों पर एलईडी लाइटें लगाने का टेंडर जारी किया है। जीएमडीए के अनुसार पांच अगस्त को टेंडर खोला जाएगा। कार्य अलॉट होने के बाद छह माह में काम को पूरा करना होगा।
दिखाए जाएंगे हनुमान और गुरु द्रोणाचार्य शो
लेजर वैली पार्क में लेजर लाइट के साथ थ्री डी प्राेजेक्शन ऑफ वाटर बेस्ट स्क्रीन की शुरुआत में होगी। इसमें बाल हनुमान व गुरु द्रोणाचार्य और हरियाणवी कल्चर आधारित वृत्तचित्र दिखाए जाएंगे। पहले इस पार्क में लेजर लाइट शो का आयोजन होता था लेकिन यह सिस्टम खराब हो गया है। जीएमडीए इसे नए सिरे से तैयार करा रहा है। जीएमडीए लेजर लाइट और साउंड सिस्टम के साथ थ्री डी प्राेजेक्शन ऑफ वाटर बेस्ट स्क्रीन का इंतजाम करा रहा है। योजना के अनुसार 30 मीटर पानी की स्क्रीन पर चलाए जाने वाले शो की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है।