{"_id":"6978a24ec01d7e33f60fbfc3","slug":"landscaping-and-green-belt-will-be-beautified-along-the-metro-corridor-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-78154-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेट्रो कॉरिडोर के साथ लैंडस्केपिंग एवं ग्रीन बेल्ट का होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेट्रो कॉरिडोर के साथ लैंडस्केपिंग एवं ग्रीन बेल्ट का होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-नौ तक चल रहा निर्माण कार्य, यूटिलिटी शिफ्टिंग पर जल्द शुरू होगा का
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मेट्रो कॉरिडोर के साथ लैंडस्केपिंग और ग्रीन बेल्ट को सुन्दर बनाया जाएगा, जिसमें वायाडक्ट के नीचे और सेंट्रल वर्ज शामिल हैं। कॉरिडोर को शहरी सुंदरता बनाए रखने के लिए कार्ययोजना बनाकर विकसित किया जाएगा। दूसरी ओर पहले चरण के कॉरिडोर में यूटिलिटी शिफ्टिंग पर जल्द काम शुरू होगा। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक निर्माण कार्य चल रहा है।
जीएमआरएल बोर्ड की बैठक कुछ दिन पहले हुई थी। इसमें मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो कनेक्टिविटी के कार्यान्वयन की कुछ प्रमुख चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें निर्माण साइट पर सुरक्षा अनुपालन और यातायात प्रबंधन में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया गया। अभी ठेकेदार ने एक समर्पित यूटिलिटी शिफ्टिंग वर्टिकल स्थापित नहीं किया है। ऐसे में एक व्यापक यूटिलिटी शिफ्टिंग योजना का अभी भी इंतजार है। बैठक में इसमें देरी पर चिंता व्यक्त की गई और निर्देश दिया गया है कि यूटिलिटी शिफ्टिंग गतिविधियों को तुरंत शुरू किया जाए।
जल भराव रोकने पर होगा काम
बोर्ड ने निर्देश दिया कि मेट्रो वायाडक्ट के साथ जलभराव को रोकने के लिए पर्याप्त उपाय किए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि बारिश का पानी या तो जमीन में रिचार्ज हो जाए या नाला बनाकर जल निकासी नेटवर्क में छोड़ा जाए। जीएमआरएल उचित योजना और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए जीएमडीए और नगर निगम के साथ समन्वय करेगा। मेट्रो कॉरिडोर के साथ-साथ लैंडस्केपिंग और ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण रोकने और शहरी सुंदरता बनाए रखने के लिए प्लान और डेवलप किया जाएगा। इसमें एनसीआरटीसी द्वारा साइबर सिटी स्टेशन लेआउट पर चर्चा की गई ताकि दूसरे चरण का टेंडर जारी किया जा सके।