{"_id":"6a1d90c9239b43554900b02a","slug":"landlords-bill-amount-added-to-tenants-bill-connection-reconnected-on-court-order-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89934-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: किरायेदार के बिल में जोड़ी मकान मालिक के बिल की राशि, कोर्ट के आदेश पर दोबारा जोड़ा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: किरायेदार के बिल में जोड़ी मकान मालिक के बिल की राशि, कोर्ट के आदेश पर दोबारा जोड़ा कनेक्शन
विज्ञापन
किरायेदार के बिजली बिल में जुड़वाकर कनेक्शन कटवाने का मामला, अगली सुनवाई पांच अगस्त को
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-39 में एक मकान मालिक ने अपने बिजली कनेक्शन की राशि को किरायेदार के बिजली बिल में जुड़वाकर कनेक्शन कटवाने के मामले में सिविल जज संतोष की अदालत ने सुनवाई की। अदालत ने बिजली निगम के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि किरायेदार के काटे गए बिजली कनेक्शन को तुरंत जोड़ा जाए। भविष्य में मकान मालिक के बिल में किरायेदार के बिल में न जोड़ने के भी आदेश दिए। अदालत के आदेश पर बिजली निगम के अधिकारियों ने किरायेदार का बिजली कनेक्शन दोबारा चालू कर दिया है।
30 जुलाई 2025 को सेक्टर-39 स्थित मोहिंद्र सिंह नागपाल से भूतल, पहली व दूसरी मंजिल को किराये पर लिया था, जिस पर मोहिंद्र सिंह नागपाल के नाम से बिजली कनेक्शन भी लगा हुआ है। मोहिंद्र सिंह नागपाल ने दूसरा बिजली कनेक्शन बेसमेंट के लिए लिया हुआ है। इस कनेक्शन को मकान मालिक इस्तेमाल कर रहा था। आरोप है कि मोहिंद्र सिंह नागपाल ने बिजली निगम के अधिकारियों से सांठ-गांठ करके अपने बिजली कनेक्शन का बिल 1,23,203 रुपये किरायेदार के मार्च 2026 के बिल में जुड़वा दिया था और उसके बिजली के मीटर कनेक्शन को कटवा भी दिया।
जांच में सामने आया कि मोहिंद्र सिंह नागपाल ने दिसंबर 2024 से अपना बिजली का बिल नहीं भर रहा था और बिल के साथ ही जुर्माना राशि बढ़ते-बढ़ते 1,23,203 रुपये तक पहुंच गई थी। किरायेदार ने अपना पूरा बिल जमा कर दिया और इसकी शिकायत सीएम विंडो, बिजली निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर व पुलिस को दी।
विज्ञापन
क्षेत्र की बिजली निगम के अधिकारियों ने काटे हुए बिजली कनेक्शन को जोड़ने से मना कर दिया। पीड़ित ने इसके खिलाफ अदालत में केस दायर कर दिया। अदालत ने मामले में सुनवाई करते हुए बिजली निगम के अधिकारियों को आदेश दिया कि काटा हुआ बिजली कनेक्शन तुरंत जोड़ा जाए और मोहिंद्र सिंह नागपाल से संबंधित कोई धनराशि किरायेदार के बिल में न जोड़ी जाए। बताया जा रहा है कि पीड़ित किरायेदार अब इस मामले से संबंधित बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ मानहानि का केस दायर करने की तैयारी में जुट गया है।