{"_id":"692eee1c4f9b16c9640d8eb8","slug":"land-related-hurdles-will-be-removed-for-shifting-of-kherki-daula-toll-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-73620-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खेड़कीदौला टोल शिफ्ट करने के लिए जमीन संबंधी अड़चन होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खेड़कीदौला टोल शिफ्ट करने के लिए जमीन संबंधी अड़चन होगी दूर
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेशन मीटिंग में टोल, पानी, सड़क समेत अन्य मामलों पर होगी चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेशन मीटिंग में खेड़कीदौला टोल के शिफ्ट करने, एसपीआर के एलिवेटेड करने, सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन समेत अन्य मामलों पर चर्चा की जाएगी। कोऑर्डिनेशन मीटिंग चार दिसंबर को लघु सचिवालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता जीएमडीए के मुख्य सलाहकार डीएस ढेसी करेंगे।
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़कीदौला टोल को मानेसर के आगे शिफ्ट किया जाना है। इसका निर्माण कुकरौला में चल रहा था लेकिन अब रुका हुआ है। बैठक में जमीन संबंधी विवाद को दूर करने पर चर्चा की जाएगी। दूसरा शहरी एरिया में चल रहे 65 आरएमसी प्लांट की भी स्टेटस रिपोर्ट दी जाएगी। उनकी जांच जीएमडीए ने कराई थी।
बैठक में वाटिका चौक से एनएच-48 तक मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन के निर्माण और एसपीआर को एलिवेटेड बनाने पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में बसई में प्लांट की क्षमता 1200 एमटी करने की योजना। दूसरा, सेक्टर-29 से सीएंडडी वेस्ट को उठाया जा रहा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जल्द टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
टीम करेगी जमीन मालिकों से बात
शहर में मेट्रो के लिए जमीन अधिग्रहण होनी है। हरियाणा सरकार की ओर से मंजूर की गई नई पॉलिसी का मकसद पुराने गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार को तेज करना है, जहां जमीन अधिग्रहण में दिक्कत आ रही हैं। पॉलिसी को लागू करने की देखरेख गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में 11 अधिकारियों की जमीन अधिग्रहण कमेटी करेगी। 11 अधिकारियों की यह कमेटी जमीन खरीदने के लिए जमीन मालिकों से सीधी बातचीत करेगी और अधिग्रहण का खर्च जीएमआरएल उठाएगी। ओल्ड मेट्रो परियोजना में कई जगहों पर जमीन की जरूरत है।