फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   land ragistry

Gurugram News: ट्रेजरी में पहुंची अधिग्रहण राशि, सोमवार से जमीन की रजिस्ट्री शुरू

Sat, 26 Jul 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
land ragistry
- कस्बा हसनपुर में यमुना नदी पर प्रस्तावित है पुल का निर्माण कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। कस्बा हसनपुर में यमुना नदी पर पुल के निर्माण की वर्षो पुरानी मांग अब पूरी होती नजर आ रही हैं। प्रदेश सरकार ने करोड़ो रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल के निर्माण को लेकर पिछले महीने ही किसानों के साथ सहमति बना ली थी। अब प्रदेश सरकार पुल के निर्माण के लिए किसानों से जमीन खरीद की प्रक्रिया सोमवार से शुरू करेगी। बताया जा रहा है ट्रेजरी में अधिग्रहण राशि आ चुकी है।


शुक्रवार को विधायक हरेंद्र रामरतन ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सोमवार को हसनपुर तहसील कार्यालय में किसानों की जमीन की रजिस्ट्री होने काम शुरू हो जाएगा। रजिस्ट्री होने के बाद विभागों द्वारा पुल के निर्माण को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले महीने जिला उपायुक्त कार्यालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार और विधायक हरेंद्र रामरतन के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री सैनी द्वारा इस मांग पर मोहर लगाई गई थी। यमुना नदी पर पुल का निर्माण होने के बाद होडल विधानसभा क्षेत्र भी फरीदाबाद और पलवल की तरह जेवर एयरपोर्ट से जुड़ जाएगा, जिसके बाद होडल क्षेत्र में विकास के पंख लग जाएंगे।
विज्ञापन


विधायक हरेंद्र रामतन ने बताया कि वर्षों पहले ग्रामीणों की सुविधा के लिए यमुना नदी पर पैंटून पुल भी उनके पिता रामरतन द्वारा बनवाया गया था। यमुना नदी से गांव सतुआगढी व अन्य गावों से होते हुए बनाए जाने वाले सड़क मार्ग की चौड़ाई 10 मीटर की होगी। विधायक ने बताया कि यमुना नदी पर पुल के लिए किसानों की अधिग्रहित की जाने वाली जमीन का मुआवजा पिछले 10 वर्षों में मिलने वाले मुआवजे में सबसे अधिक होगा। जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी किए जाने पर विधायक हरिंद्र सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed