फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lakhs were collected from a woman in the name of getting her a job

Gurugram News: नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से लाखों वसूले

Fri, 07 Feb 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lakhs were collected from a woman in the name of getting her a job
बजघेड़ा थाना क्षेत्र का मामला, तांत्रिक विद्या से परिवार को खत्म करने की दी धमकी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र में तांत्रिक द्वारा महिला को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 1 लाख 57 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। तांत्रिक अब महिला से दो लाख रुपये लेने व शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे धमका रहा है।

संबंध नहीं बनाने पर तंत्र विद्या के नाम पर महिला के परिवार को मिटाने की धमकी दी है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसकी मुलाकात जिला डाक घर में एक व्यक्ति से हुई थी। जिसने अपना नाम दिल्ली के सागरपुर निवासी सुरेंद्र कुमार उर्फ सोनू तांत्रिक बताया। सोनू ने महिला को बताया कि वह बालाजी का भगत है और गुड़गांव व दिल्ली के डाक घर में कई लड़कों को नौकरी पर लगवा चुका है। उसने महिला को डाक घर में नौकरी लगवाने का ऑफर दिया और इसके लिए तीन लाख रुपये मांगे। जिसमें आठ हजार रुपये पहले व बाकी रुपये नौकरी लगने के बाद देने को कहा। इसके बाद सोनू गुड़गांव आया और महिला से आठ हजार रुपये लेकर ज्वाइनिंग लेटर भिजवाने की कहकर चला गया। इसके बाद सोनू का महिला के पास कॉल आई और बताया कि उसने महिला का पुलिस वेरिफिकेशन, मेडिकल, सीजीएससी कार्ड बनवा दिया है। उसकी टे्रनिंग 1 नवंबर 2024 से दिल्ली के द्वारका में शुरू होगी। जिसके कागजात उसने महिला को व्हॉट्सएप पर दिखाए और डिलीट भी कर दिए। इसके बाद महिला से सोनू ने कई बार में एक लाख सतावन हजार रुपये डलवा लिए। उसके बाद वह महिला से दो लाख रुपये मांगने लगा और संबंध बनाने की कहने लगा। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने संबंध नहीं बनाए और दो लाख रुपये नहीं दिए तो वह तंत्र विद्या से उसके परिवार को समाप्त कर देगा। आरोपी ने महिला को पिस्टल भी दिखाई थी और कहा कि उसके बड़े-बड़े लोगों से संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed