{"_id":"669a13f22d78b7b50d04f1ab","slug":"laborer-shot-dead-in-civil-line-police-station-area-of-gurugram-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: मकान में काम कर रहे मजदूरों में आपस में हुआ विवाद, एक मजदूर की गोली मारकर हत्या; शव जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: मकान में काम कर रहे मजदूरों में आपस में हुआ विवाद, एक मजदूर की गोली मारकर हत्या; शव जलाने का प्रयास
Fri, 19 Jul 2024 06:43 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:43 PM IST
सार
गुरुग्राम के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मकान में काम कर रहे मजदूरों में आपस में विवाद हो गया। जो इतना बढ़ गया कि एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सेक्टर 15 में एक मकान में काम कर रहे मजदूरों में आपस में विवाद हो गया। जो इतना बढ़ गया कि एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद मजदूर के शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। घटना रात की बताई जा रही है, सुबह पुलिस को इसके बारे में जानकारी मिली। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द की पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के पॉश इलाके के मकान से जली हुई हालात में युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान हल्ले उमर के तौर पर सामने आई है, जोकि मध्य प्रदेश का रहने वाला था। शुरुआती तफ्तीश में खुलासा हुआ कि मृतक कोठी नंबर 256 सेक्टर 15 पार्ट 1 में सफाई का काम कर रहा था। कल देर रात इसका साला इसके पास आया। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पुलिस को शक है की मृतक के साले ने ही अपने 35 वर्षीय जीजा की हत्या की और फिर शव को जलाकर मौके से फरार हो गया। बहरहाल गुरुग्राम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन