फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lab technician arrested for sexually assaulting air hostess in Gurugram

अस्पताल में एयर होस्टेस से दरिंदगी: 800 CCTV, 50 से अधिक कर्मचारियों-डॉक्टर से पूछताछ के बाद पकड़ा गया दरिंदा

Fri, 18 Apr 2025 10:13 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Fri, 18 Apr 2025 10:13 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी की पहचान दीपक (25) निवासी गांव बधौली, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में की। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पिछले 5 महीनों से अस्पताल में आईसीयू में उपचार मशीन टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है।

विज्ञापन
Lab technician arrested for sexually assaulting air hostess in Gurugram
अस्पताल में एयर होस्टेस से दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच दिन पहले गुरुग्राम सदर थाना क्षेत्र स्थित मेदांता अस्पताल के वेटिंलेंटर पर एयरहोस्टेस के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में एसआईटी की ओर से छानबीन के बाद शुक्रवार को लैब टेक्निशियन को गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी की ओर से छानबीन के दौरान 800 सीसीटीवी फुटेज व 50 से अधिक कर्मचारी व डॉक्टर से पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

आठ टीमें लगी थीं केस में
डीसीपी मुख्यालय डॉ. अर्पित जैन के अनुसार, पुलिस आयुक्त की ओर से मामले की जांच के लिए विशेष पुलिस टीम गठित करके आरोपी की पहचान करने व उसको गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए थे। पुलिस की अलग-अलग कुल 8 टीमों को विशेष दिशा-निर्देश देकर उपरोक्त अभियोग से संबंधित जानकारी व साक्ष्य एकत्रित करने के लिए लगाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

800 सीसीटीवी फुटेज की हुई जांच
डीसीपी मुख्यालय के नेतृत्व में गठित की गई इन पुलिस टीमों द्वारा उपरोक्त अभियोग का अनुसंधान करते हुए हॉस्पिटल में लगे 800 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई व अस्पताल के स्टाफ से उपरोक्त वारदात के बारे में पूछताछ की गई। 

विज्ञापन

बिहार का रहने वाला है आरोपी
पुलिस ने आरोपी की पहचान दीपक (25) निवासी गांव बधौली, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में की। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पिछले 5 महीनों से अस्पताल में आईसीयू में उपचार मशीन टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है।
 

राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी की पत्नी है पीड़िता
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि पीड़िता टीपीए के तहत भर्ती हुई थी। लगभग चार लाख रुपये का बिल का भुगतान हुआ है। उसकी पांच साल की बेटी है। पीड़िता का पति फुटबॉल का राष्ट्रीय खिलाड़ी है। सीसीटीवी में परिवार के अन्य सदस्यों का भी अस्पताल में आना-जाना दिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed