फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Komal secured first place in the 100 meter race for girls.

Gurugram News: छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में कोमल ने हासिल किया प्रथम स्थान

Wed, 05 Nov 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Komal secured first place in the 100 meter race for girls.
- विनीत को सर्वश्रेष्ठ छात्र एथलीट का खिताब दिया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 में 20वीं एथलेटिक मीट का समापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समागम में रिटायर्ड प्राचार्य डॉ. सत्य मन्यू यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। छात्रों और छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्राओं की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में कोमल ने पहली, चिंकी ने दूसरी तथा नेहा और ईशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रों की 100 मीटर दौड़ में सिद्धार्थ प्रथम, विनीत द्वितीय तथा रोनित तृतीय स्थान पर रहे। जबकि 200 मीटर दौड़ में विनीत ने प्रथम, रोनित ने द्वितीय और विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
4गुणा100 मीटर रिले दौड़ में छात्राओं की टीम में कोमल की टीम प्रथम स्थान पर रही और छात्रों की रिले दौड़ रोनित की टीम ने जीता। शॉर्ट पुट प्रतियोगिता में छात्रा कोमल ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद में भी कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रों की लंबी कूद में राहुल ने प्रथम, सचिन द्वितीय व रोनित तृतीय स्थान पर रहे। शॉर्ट पुट में विष्णु ने सफलता पाई। टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ की दौड़ प्रतियोगिताओं में भी अद्भुत प्रतिस्पर्धा देखी गई। कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में डॉ. सत्य मन्यू यादव विजेता घोषित हुए जबकि डॉ. नीलम दहिया द्वितीय स्थान पर रहीं। महाविद्यालय की छात्रा एथलीट कोमल को सर्वश्रेष्ठ छात्रा एथलीट और छात्र विनीत को सर्वश्रेष्ठ छात्र एथलीट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सत्यमन्यू यादव ने कहा कि खेल न केवल स्वस्थ शरीर देते हैं, बल्कि अनुशासन, सकारात्मक ऊर्जा और उत्कृष्ट चरित्र का विकास भी करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. नीलम दहिया ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए आगामी आयोजनों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अजय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed