{"_id":"661c4949ef779a2d47052694","slug":"kidney-scandal-police-is-investigating-the-horoscope-of-those-who-were-in-contact-with-the-master-mind-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-29083-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी कांड : मास्टर माइंड के संपर्क में रहने वालों की कुंडली खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी कांड : मास्टर माइंड के संपर्क में रहने वालों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
मुर्तुजा अंसारी की तलाश में रांची में डाला डेरा, बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी की सूचना एंबेसी को भेजी
मयंक तिवारी
गुरुग्राम। किडनी प्रत्यारोपण के मामले में सदर थाना पुलिस को मास्टर माइंड मुर्तुजा अंसारी की तलाश है। पुलिस ने पांच बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की सूचना बांग्लादेश की एंबेसी को भेज दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मुतुर्जा अंसारी की तलाश में अपना जाल बिछाया है।
सदर थाने की चार सदस्यीय टीम मुर्तुजा अंसारी की तलाश में रांची गई हुई है। पुलिस टीम ने वहां पर डेरा डाल रखा है। वह आरोपी के संपर्क में रहने वालों की कुंडली खंगाल रही है। उसे इस बात का संदेह है कि वह किसी न किसी से संपर्क करेगा। उसे गिरफ्तार करने के लिए वहीं से कुछ जानकारी मिल सकती है। सदर थाना पुलिस ने जिन पांच लोगों को जेल भेजा है, उनकी तीमारदारी के लिए आए पांच लोग अभी भी गेस्ट हाउस में ठहरे हैं। उनके वापस अपने देश जाने की संभावना है। पुलिस ने उन्हीं लोगों को आरोपी बनाया है जिसका इस केस से लेना -देना है। गिरफ्तार होने वालों में तीन किडनी का प्रत्यारोपण कराने व दो किडनी देने वाले शामिल हैं।
बता दें कि पुलिस ने अवैध रूप से किडनी लेने व देने वाले जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें 31 वर्षीय मोहम्मद अहसानुल किडनी प्राप्तकर्ता, 24 वर्षीय मेहंदी हसन शमीम किडनी डोनर, 56 वर्षीय नूरुल इस्लाम किडनी प्राप्तकर्ता, 25 वर्षीय सैयद अकिब महमूद किडनी प्राप्तकर्ता व 30 मोहम्मद आजाद हुसैन किडनी डोनर शामिल हैं। इनमें से मेहंदी हसन शमीम का वीजा रविंद्र नाथ टैगोर अस्पताल कोलकाता का पाया गया जबकि अन्य चारों का वीजा फोर्टिस अस्पताल जयपुर का मिला है।
विज्ञापन
जयपुर फोर्टिस के दूसरे समन्वय की रिमांड पूरी, आज अदालत में किया जाएगा पेश
एसीबी की ओर से अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से फोर्टिस अस्पताल जयपुर के गिरफ्तार दूसरे समन्वयक की निशानदेही पर उसके घर से कुछ कागजात बरामद किए हैं। उसकी पुलिस रिमांड पूरी हो गई है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
एसीबी की ओर से अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जिसमें एनओसी देने वाला गौरव सिंह, फोर्टिस अस्पताल जयपुर का समन्वयक विनोद सिंह और ईएचसीसी अस्पताल का समन्वयक अनिल जोशी शामिल हैं। पुलिस इनके कब्जे से कागजात व अन्य जानकारी हासिल कर चुकी है। इनसे पूछताछ के बाद दस सर्जन से भी पूछताछ कर चुकी है।
राजस्थान की ओर से एनओसी देने में हुए गोल-माल की एक वरिष्ठ आईएएस रश्मि गुप्ता के नेतृत्व में जांच कराई जा रही है। उनके नेतृत्व में टीम ने एसीबी से कागजात व अन्य जानकारी हासिल की है। जयपुर कमिश्नरेट की ओर से अपने स्तर पर जांच करके स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामला दर्ज कराने को कहा गया है। इस मामले में कोई शिकायतकर्ता नहीं मिल रहा है। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार की ओर से जिस जांच का आदेश दिया गया है, उसकी रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग एनओसी मामले में केस दर्ज कराएगा। जिसके बाद जयपुर कमिश्नरेट अंग प्रत्यारोपण एक्ट का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसेगा।
वर्जन
किडनी रैकेट के पांचों आरोपियों के बयान में मुर्तुजा अंसारी का नाम सामने आया है। वह मुर्तुजा अंसारी के अलावा किसी को नहीं जानते हैं। ऐसे में पुलिस को अब मुर्तुजा अंसारी की तलाश है। जिसके लिए पुलिस ने अपना जाल बिछा रखा है। - कपिल अहलावत, एसीपी सदर, गुरुग्राम।
वर्जन
जयपुर फोर्टिस के दूसरे समन्वयक से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ पूरी हो चुकी है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। - भूपेन्द्र कुमार, एडिशनल एसपी, एसीबी, जयपुर।