फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Kidney failure Bangladeshi's condition worsened in jail, admitted to Safdarjung Hospital

Gurugram News: किडनी फेल बांग्लादेशी की जेल में हालत बिगड़ी, सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 23 Apr 2024 02:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Kidney failure Bangladeshi's condition worsened in jail, admitted to Safdarjung Hospital
पिछले दिनों गुरुग्राम पुलिस ने किया था गिरफ्तार, मुर्तुजा अंसारी के माध्यम से ट्रांसप्लांट कराने आया था भारत
विज्ञापन


मयंक तिवारी

गुरुग्राम। किडनी कांड में जेल में बंद पांच बांग्लादेशियों में से एक की हालत गंभीर हो गई है। उसे उपचार के लिए जेल प्रशासन ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। यह आरोपी किडनी रैकेट के सरगना मुर्तुजा अंसारी के माध्यम से किडनी प्रत्यारोपण कराने के लिए भारत आया था। जिस युवक की किडनी उसे डोनेट की जानी थी, उसका मिलान न होने के कारण उसका ऑपरेशन टल गया था। जब तक कोई दूसरा डोनर तलाशा जाता, तब तक पुलिस ने कार्रवाई करके उसे और चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया था।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व सदर थाना पुलिस की संयुक्त छापामारी के दौरान पिछले दिनों जिन पांच बांग्लादेश के नागरिकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, उसमें सैय्यद आकिब मोहम्मद भी शामिल है। उसकी दोनों किडनियां फेल हैं। उसका ट्रांसप्लांट कराने का ठेका मुर्तुजा अंसारी के पास था। बांग्लादेश के ही रहने वाले युवक को उसे किडनी देनी थी। उसके नाम और फोटो के आधार पर जयपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एनओसी भी जारी कर दी थी। उसका ऑपरेशन कराने के लिए जयपुर फोर्टिस में दाखिल कराया गया था। जहां पर किडनी ट्रांसप्लांट करने से पहले मिलान न होने के कारण डाक्टरों ने आपरेशन करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

इसी बीच एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से हुए खुलासे के बाद मुर्तुजा अंसारी उन सभी को लेकर गुरुग्राम के सेक्टर 39 स्थित एक गेस्ट हाउस में आ गया था। सभी आरोपी इस गेस्ट हाउस में ही छिपे हुए थे कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम व सदर थाना पुलिस ने उन सभी को गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

तीन दिन बाद सदर थाना पुलिस वापस लौटी

किडनी कांड की जांच कर रही तीन सदस्यीय टीम सोमवार को जयपुर से वापस आ गई है। उसने फोर्टिस अस्पताल के तीन डाक्टरों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। अस्पताल प्रबंधन की लीगल टीम ने पुलिस के नोटिस को रिसीव किया है। इसके साथ ही पुलिस टीम ने जयपुर कमिश्नरेट की पुलिस व और एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से मामले की जांच कर रहे अधिकारियों से भी मुलाकात की है।
----

अलग बैरक में बंद हैं किडनी कांड के आरोपी

किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले आरोपी संक्रमण का शिकार न हो इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से सावधानी बरती जा रही है। सभी आरोपियों को अलग बैरक में रखा गया है। साथ ही जेल के अस्पताल में आवश्यकतानुसार उनकी जांच चल रही है।

----

वर्जन
किडनी कांड में गिरफ्तार पांच आरोपियों में से एक की हालत गंभीर है। उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक की दोनों किडनियां फेल हैं। - सुनील सांगवान, जेल अधीक्षक, माॅडर्न जेल भोंडसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed