फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   kidney case

कुख्यात किडनी किंग के बेटे की शहर में अरबों की संपत्ति

Sun, 30 May 2021 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
kidney case
गुरुग्राम। लोगों की किडनी निकालकर न सिर्फ देश के नामचीन बल्कि विदेश के धनी लोगों को लाखों में बचने वाले शहर के डॉ. अमित राउत के बेटे डॉ. अक्षय की शहर में करोड़ों की संपत्ति है। मामले के खुलासे के चार साल बाद भी पुलिस उसकी संपत्ति को हाथ नहीं लगा सकी है। हालांकि अब डॉ. अक्षय की तलाश में उसके डीएलएफ फेस वन स्थित मकान पर छापा मारने आई उत्तराखंड पुलिस असफल होने के बाद यह मुनादी कर गई है कि अगर अक्षय ने सरेंडर नहीं किया तो उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन

किडनी किंग के नाम से कुख्यात शहर के डॉ. अमित राउत ने अपने गोरखधंधे की शुरुआत मुंबई से की थी। वहां वह अस्पताल में आए गरीब व नासमझ लोगों की किडनी निकालकर देश के नामचीन व विदेश के धनी लोगों को 70 लाख से एक करोड़ रुपये में बेचता था। 2017 में इसका पर्दाफाश होने के बाद उसे हरियाणा के पंचकूला से गिरफ्तार किया गया था। पूरे देश में उसके पास अरबों की संपत्ति है। चार साल पहले देहरादून पुलिस ने किडनी किंग डॉ. अमित राउत एवं उसके भाई डॉ. जीवन राउत को गिरफ्तार किया था। इस समय वह देहरादून जेल में बंद हैं। मामले में किडनी किंग से जुड़े कुल 17 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जांच में पता चला था कि डॉ. अमित को इस गोरखधंधे में मदद करने वाला उसका ही बेटा डॉ. अमित है। पुलिस तब से ही फरार चल रहे डॉ. अमित की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दो करोड़ का ले रखा है लोन
देहरादून पुलिस में सब इंस्पेक्टर भुवनचंद्र पुजारी का कहना है कि डॉ. अमित के बेटे अक्षय का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। डॉ. अक्षय के ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। जांच में पता चला है कि जिस मकान पर पुलिस ने छापा मारा उस पर भी डॉ. अक्षय ने दो करोड़ रुपये का लोन ले रखा है। इसके अलावा गुरुग्राम के सेक्टर-23, डीएलएफ फेज-पांच सहित कई इलाकों में उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति है। डीएलएफ फेस-वन स्थित उसके मकान डी-5/29 पर छापेमारी के दौरान सिर्फ गार्ड ही मिला। मकान के गेट पर नोटिस चस्पा कर इलाके मेें मुनादी कर दी गई है कि या तो डॉ. अमित सरेंडर कर दे वरना संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
डॉ. अक्षय किडनी बेचने के गोरखधंधे के खुलासे के बाद से ही फरार चल रहा है। उत्तराखंड पुलिस को जांच व उसकी तलाश में सहयोग किया जा रहा है। जल्द ही वह गिरफ्त में होगा। - सुभाष बोकन, पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed