फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   kidnaping

Gurugram News: लुहिंगाकलां गांव के पास राजस्थान के युवक का किया अपहरण

Sun, 03 Aug 2025 04:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 04:14 PM IST
विज्ञापन
kidnaping
- पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। लुहिंगा कला गांव में 28 जुलाई की सुबह बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक युवक का अपहरण कर कार, नकदी और जेवरात लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक को बंधक बनाकर ले गए, जबकि उसके साथी को मौके पर छोड़ दिया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि आरोपियों ने अपहृत युवक को कुछ घंटे बाद छोड़ दिया।


राजस्थान के डीग जिले के घुसिंगा गांव निवासी वाजिब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई मुकीम व साजिद अपनी थार कार से किसी काम से अलवर जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही वे लुहिंगा कला गांव के पास पहुंचे, तभी 3-4 मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों ने उनकी कार को रोक लिया। हथियार के बल पर आरोपियों ने दो सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन और करीब 18 हजार रुपये लूट लिए और उसके भाई मुकीम का अपहरण कर अपने साथ ले गए और साजिद को मौके पर ही छोड़ गए। जांच अधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि पैसों के लेन-देन के विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed