{"_id":"68fcd202daa550054e0fcee4","slug":"khiyansh-got-the-title-of-magician-of-mathematics-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70521-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खियांश को मिला गणित के जादूगर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खियांश को मिला गणित के जादूगर का खिताब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
सेक्टर-67डी स्थित यूरो इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतर विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सफलता हासिल की। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में यूरो इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-45डी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। श्रेणी ए (कक्षा पहली व दूसरी) में विद्यालय ने द्वितीय, श्रेणी बी (कक्षा तीसरी व चौथी) में प्रथम, श्रेणी सी (कक्षा पांचवीं व छठी) में भी प्रथम और श्रेणी डी (कक्षा सातवीं व आठवीं) में चौथा स्थान हासिल किया। विशेष पुरस्कारों में कक्षा दो के खियांश सिंह खोखर को ‘गणित का जादूगर’ का खिताब मिला, जबकि कक्षा 5 की अद्विका रेजेश और कक्षा 9 के यनम कुंडू को ‘सबसे तेज उत्तरदाता’ का पुरस्कार प्राप्त हुआ।