फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Kherkidoula toll and increased alert on Delhi-Gurugram border

चक्काजाम के मद्देनदर अलर्ट मोड पर गुरुग्राम पुलिस

Fri, 05 Feb 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Kherkidoula toll and increased alert on Delhi-Gurugram border
पुलिस द्वारा लगाए गए नाके पर तैनात पुलिस कर्मी। - फोटो : Gurgaon
गुुरुग्राम। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के चक्काजाम करने की चेतावनी के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस अलर्ट मोड पर है। दिल्ली-गुरुग्राम के सीमावर्ती इलाकों के साथ ही केएमपी पर बड़ी संख्या में पुुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। खास तौर पर सरहौल व एमजी रोड स्थित दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर सख्ती की गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीसीपी व एसीपी खुद निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस आयुक्त केके राव के निर्देश पर जिले में अलग-अलग जगहों पर 25 से ज्यादा नाके लगाए गए हैं, जहां से कड़ी जांच के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जा रहा है। खास तौर पर दिल्ली-जयपुर हाईवे एवं केएमपी-एक्सप्रेस-वे पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। किसानों के चक्का जाम की घोषणा के मद्देनजर शनिवार को एसीपी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त पर रहेंगे। आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को तीन घंटे तक हाईवे पर चक्का जाम करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

अब तक सामान्य रही है स्थिति
हालांकि, किसान आंदोलन के लिहाज से गुरुग्राम में स्थिति शुरू से ही सामान्य रही है। गणतंत्र दिवस पर हुई ट्रैक्टर परेड व उसके बाद निकाली गई तिरंगा यात्रा भी सामान्य रही थी। बावजूद इसके पुलिस-प्रशासन सतर्कता बरत रही है। खास तौर पर सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की कड़ी निगहबानी है। चक्काजाम में शाहजहांपुर बॉर्डर व जिले के ग्रामीण इलाकों से भी किसानों के हिस्सा लेने की उम्मीद है, जिसको देखते हुए ग्रामीण अंचलों में भी पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed