फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Keeping the city clean is the responsibility of all of us: Joint Commissioner

शहर को साफ रखना हम सभी की जिम्मेदारी : संयुक्त आयुक्त

Sat, 07 Mar 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Keeping the city clean is the responsibility of all of us: Joint Commissioner
निगम क्षेत्र में 2500 कूड़ेदान लगाए जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आईएमटी क्षेत्र में लगातार सफाई कराई जा रही है। निगम की टीमें रोजाना सड़कों पर झाड़ू लगाकर कूड़ा उठा रही हैं, ताकि इलाके को साफ और स्वच्छ रखा जा सके।

यह अभियान आयुक्त प्रदीप सिंह के निर्देश पर शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य पूरे निगम क्षेत्र को साफ-सुथरा और सुंदर बनाना है। संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह अभियान फरवरी महीने से लगातार चल रहा है। निगम की सफाई शाखा के अधिकारी और कर्मचारी आईएमटी क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई कर रहे हैं। हितेंद्र कुमार ने कहा कि शहर को साफ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों और नागरिकों से अपील की कि कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय कूड़ेदान में ही डालें, ताकि क्षेत्र साफ और स्वच्छ बना रहे। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र में नगर निगम और औद्योगिक इकाइयों के सहयोग से 2500 कूड़ेदान लगाए जाएंगे, ताकि कूड़ा सड़कों पर न फैले। नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन से अपील करते हुए संयुक्त आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में घरों से कूड़ा उठाने के लिए आने वाली गाड़ियों में ही घरेलू कूड़ा डालें। गीला कूड़ा (बायोडिग्रेडेबल) और सूखा कूड़ा (रिसाइकिलेबल) अलग-अलग रखें। कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों में भी अलग-अलग डिब्बे में डालें। खुले में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। कूड़े से संबंधित शिकायत टोल फ्री नंबर 18002085654 पर दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed