फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Keeping in mind the Eid, the police did a foot march in Badshahpur

Gurugram News: ईद को ध्यान में रखते हुए बादशाहपुर में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Tue, 18 Apr 2023 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Keeping in mind the Eid, the police did a foot march in Badshahpur
पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के घटनाक्रम को देखते हुए हरियाणा पुलिस अलर्ट
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद हरियाणा में भी ईद के पर्व को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरती जा रही हैं। यहां पर पड़ोसी राज्य के घटनाक्रम को देखते हुए और कानून व्यवस्था के सुदृढ होने का संदेश देने के लिए मंगलवार को बादशाहपुर क्षेत्र में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला।


पुलिस आयुक्त दक्षिण गुरुग्राम के नेतृत्व में थाना बादशाहपुर प्रभारी और थाना पुलिस के जवान मार्च में मौजूद रहे। इस दौरान संदिग्ध खड़े वाहनों और मौजूद लोगों के विषय में जानकारी की। मार्च के दौरान लोगों से अपील की गई के वह ईद और अक्षय तृतीय आदि के त्योहार पर शांति बनाए रखें। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ सामग्री से बचें। इसके अलावा अपने आसपास के माहौल को लेकर भी सतर्क रहें। मार्च के दौरान यह संदेश देने का संकेत किया गया कि इलाके में पुलिस मौजूद है। अगर किसी भी असामाजिक तत्व ने समाज की शांति में व्यवधान पैदा करने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। इस पैदल मार्च में सहायक पुलिस आयुक्त सदर, प्रबंधक थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम सहित थाना बादशाहपुर की पूरी पुलिस टीम ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed