फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Keep the markets clean and have sufficient bags before purchasing crops: DC

मंडियों में फसलों की खरीद से पहले सफाई और पर्याप्त बोरियां रखें : डीसी

Wed, 17 Sep 2025 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
Keep the markets clean and have sufficient bags before purchasing crops: DC
डीसी अजय कुमार ने मंडियों की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उपायुक्त (डीसी) अजय कुमार ने बुधवार को खरीफ सीजन में होने वाली फसलों की खरीद की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंडियों में किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि खरीद कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
डीसी ने विशेष रूप से बाजरे की खरीद का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यालय से प्राप्त होने वाली फसल खरीद शेड्यूल से पूर्व ही जिला की मंडियों पटौदी जटौली मंडी, सोहना मंडी और फर्रुखनगर में पर्याप्त व्यवस्थाएं कर ली जाएं। उन्होंने मंडियों में साफ-सफाई, तौल कांटों की उपलब्धता, पर्याप्त बोरी, पेयजल, बिजली व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। तीनों मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित मार्केट कमेटियों और खरीद एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य समय पर मिले और भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने खरीद एजेंसियों को पारदर्शी और त्वरित तरीके से खरीद करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता किसानों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। बैठक में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड से जिला प्रबंधक विनय यादव, हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन, हैफेड तथा जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed