फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Kaushal University will provide B.Tech degree to 30 working professionals

Gurugram News: 30 कामकाजी पेशेवर को बीटेक की डिग्री कराएगा कौशल विश्वविद्यालय

Sun, 30 Jul 2023 01:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sun, 30 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Kaushal University will provide B.Tech degree to 30 working professionals
श्रीविश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और आनंद ग्रुप के बीच समझौते पर हस्ताक्षर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-44 स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय अब आनंद ग्रुप के 30 कामकाजी पेशेवर (वर्किंग प्रोफेशनल) को नौकरी के साथ-साथ बीटेक की डिग्री करवाएगा। दोनों संस्थानों ने इस संबंध में समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं।
तकनीकी शिक्षा, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू और आनंद के ग्रुप के अध्यक्ष महेंद्र गोयल की उपस्थिति में यह एमओयू हुआ। विश्वविद्यालय की तरफ से कुलसचिव प्रो. ज्योति राणा और आनंद ग्रुप की तरफ से पंकज शर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने यह ऐतिहासिक पहल की है। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हो रहे हैं। इसमें कौशल विश्वविद्यालय एक अग्रदूत के रूप में भूमिका निभा रहा है। आनंद ग्रुप के कामकाजी पेशेवर (वर्किंग प्रोफेशनल) के लिए यह कोर्स डिजाइन करना इतना आसान काम नहीं था, लेकिन श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में अपने अथक प्रयासों से इसे संभव बनाया है। यह सब राष्ट्रीय शिक्षा नीति की देन है। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र का लक्ष्य हासिल करने के लिए अर्थव्यवस्था को बढ़ाना होगा। उसके लिए नवाचार व रचनात्मकता बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद ग्रुप के अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने कहा कि हम प्रतिभा के विकास को प्राथमिकता देते हैं। इस बीटेक प्रोग्राम से कर्मियों की पेशेवर क्षमताओं का विकास होगा। इस अवसर पर एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार, रेखा संधू, आनंद ग्रुप की ओर से शिल्पी वाधवा, सरबजीत कोंडल, कौशल विश्वविद्यालय के डीन प्रो. ऋषिपाल, प्रो. आशीष श्रीवास्तव, प्रो. रणजीत सिंह, प्रो. निर्मल सिंह, डॉ. संजय राठौर, डॉ. मनी कंवर व डॉ. प्रीति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed