{"_id":"6a41389e105c396a90031827","slug":"kashvi-kalra-of-rohtak-won-the-under-19-and-womens-singles-titles-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-92864-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रोहतक की काश्वी कालरा ने जीता अंडर-19 और महिला एकल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रोहतक की काश्वी कालरा ने जीता अंडर-19 और महिला एकल का खिताब
विज्ञापन
प्रथम हरियाणा स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले की श्रीराम टेबल टेनिस अकादमी में प्रथम हरियाणा स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में हरियाणा और दिल्ली के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोहतक की काश्वी कालरा और करनाल की मेहर गर्ग टूर्नामेंट में सबसे उभरती खिलाड़ी रहीं। अंडर-19 बालिका एकल और महिला एकल के फाइनल में दोनों खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन से पहुंची। दोनों श्रेणियों के फाइनल में काश्वी कालरा ने मेहर गर्ग को हराकर खिताब अपने नाम किए।
समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को कुल तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि, ट्रॉफी, पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शामिल हुए। वहीं, हरियाणा टेबल टेनिस संघ के सलाहकार एमपी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का मजबूत माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में सबसे शानदार प्रदर्शन रोहतक की काश्वी कालरा का रहा। काश्वी ने अंडर-19 के फाइनल में करनाल की मेहर गर्ग को 3-2 से हराकर खिताब जीता। वहीं, महिला एकल वर्ग के फाइनल में भी उन्होंने करनाल की मेहर गर्ग को सीधे गेमों में 3-0 से हराकर दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया और प्रतियोगिता की सबसे सफल खिलाड़ी बनकर उभरीं। अंडर-13 बालक वर्ग में गुरुग्राम के अर्णव महामुनि को पलवल के केशवा वासुदेव ने रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर खिताब जीता। अंडर-13 बालिका वर्ग में गुरुग्राम की अव्याना फल्सवाल ने रोहतक की हवली झांगू को सीधे गेमों में पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को हरियाणा की टीम में खेलने का मिलेगा मौका
अंडर-15 बालिका वर्ग में गुरुग्राम की अव्याना फल्सवाल को करनाल की अवनी दुआ ने 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि अंडर-15 बालक वर्ग में फरीदाबाद के नीवान मित्तल ने करनाल के आरव लोहाच को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा टेबल टेनिस संघ के कोषाध्यक्ष एवं टूर्नामेंट डायरेक्टर विकास सैनी ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही, क्योंकि इसी प्रतियोगिता में अर्जित रैंकिंग अंकों के आधार पर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए हरियाणा की टीम का चयन किया जाएगा। इसी कारण सभी खिलाड़ियों ने प्रत्येक मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। समापन समारोह में खिलाड़ियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों और खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का सफल आयोजन में योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में चीफ रेफरी नलिन सोमानी, डिप्टी चीफ रेफरी विराट राणा, गणेश आहूजा, मनोज यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।