{"_id":"669c2eb91a32d279c402dc84","slug":"kanwar-yatra-operators-should-keep-djs-height-low-police-issued-notices-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-35274-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : डीजे की ऊंचाई कम रखें संचालक, पुलिस ने जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : डीजे की ऊंचाई कम रखें संचालक, पुलिस ने जारी किए नोटिस
विज्ञापन
यात्रा की ड्रोन से की जाएगी निगरानी, एसीपी ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने डीजे वालों को नोटिस जारी कर निमयों का पालन करने को कहा है। पुलिस ने सभी को निर्देश दिए गए कि डीजे की ऊंचाई ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने पर बिजली के तारों से संपर्क का खतरा बना रहता है, जिससे की करंट लगने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जल अभिषेक की यात्रा को लेकर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी।
एसीपी सोहना अभिलक्ष जोशी के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा को देखते हुए शनिवार को डीजे वालों को नोटिस दिए गए। ये नोटिस धारा 172(1) बीएनएस के तहत दिए गए। एसीपी ने सभी को निर्देश दिए गए कि डीजे की ऊंचाई ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सभी को गाड़ियों में क्षमता से अधिक लोगों को नहीं बैठाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करना है तथा डीजे के साउंड के जो मानक नियम है, उनका पालन करना है। यदि नियमों का पालन नहीं किया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कांवड़ के लिए लोग वाहनों पर डीजे सेट लेकर हरिद्वार जाते हैं। कई लोग वाहनों से ऊपर तक डीजे सजा लेते हैं। इससे हादसे का अंदेशा बना रहता है।
अपने निकटतम मंदिर में जलाभिषेक करें
एसीपी अभिलक्ष जोशी की अध्यक्षता में थाना शहर सोहना में स्थानीय लोगों के प्रतिनिधियों, दक्षिण जिला गुरुग्राम के थाना प्रबंधकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 22 जुलाई को होने वाली जल अभिषेक यात्रा के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान सभी से यात्रा के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों तथा वार्ड मेंबर को जल अभिषेक यात्रा के दौरान किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी से अनुरोध किया गया कि अपने निकटतम मंदिर में जलाभिषेक करें। जल अभिषेक यात्रा को लेकर ड्रोन से निगरानी रखने का भी अभ्यास किया गया।