{"_id":"69e0f89e9c40b1155f07c680","slug":"kamya-who-holds-the-world-record-in-open-water-swimming-was-honored-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85125-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ओपन वाटर स्विमिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली काम्या का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ओपन वाटर स्विमिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली काम्या का किया सम्मान
विज्ञापन
- पूर्व सांसद राज बब्बर बोले, बेटियों के लिए प्रेरणा बनी काम्या
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओपन वाटर स्विमिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली काम्या भारद्वाज का पूर्व सांसद राज बब्बर और कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने सम्मान किया। दोनों नेता अशोक विहार फेज-2 स्थित काम्या के आवास पहुंचे और उन्हें बुके देकर बधाई दी। इस मौके पर राज बब्बर ने कहा कि काम्या ने न केवल गुरुग्राम बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। वह आज देश की बेटियों के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए।
उन्होंने काम्या के परिवार को भी बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता में परिवार का महत्वपूर्ण योगदान है। समुद्र की लहरों से मुकाबला कर काम्या ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह अन्य युवाओं को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करती है। इस दौरान परिवारजनों और स्थानीय लोगों ने काम्या की सफलता का जश्न मनाया। कार्यक्रम में सीमा पाहुजा, सूबे सिंह यादव, विकास हुड्डा, कार्तिक गहलोत, अमन प्रजापति, जसविंद्र बिसला और राजपाल यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।