फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Junaid-Nasir murder case: Police looking for Scorpio driver Rajbir

जुनैद-नासिर हत्याकांड : स्कॉर्पियो चलाने वाले राजबीर की तलाश कर रही पुलिस

Mon, 27 Feb 2023 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Junaid-Nasir murder case: Police looking for Scorpio driver Rajbir
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जींद। जुनैद-नासिर हत्याकांड में अब एक नया नाम राजबीर का सामने आया है। राजस्थान पुलिस गोशाला से जिस स्कॉर्पियो को ले गई थी, उसे राजबीर चलाता है और अब राजस्थान पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है, लेकिन वह भी 19 फरवरी से लापता है। पिछले आठ दिन से जींद सीआईए थाने में डेरा डाले बैठी राजस्थान पुलिस बस जांच की बात ही कह रही है। वहीं जिस स्कार्पियो गाड़ी को जिला परिषद ने 2020 में नीलाम कर दिया था, उसे बालाजी ट्रेडर्स के नाम से खरीदा गया था, जो बाद में राजबीर ने खरीद ली थी। 2020 से राजबीर ही इस गाड़ी का प्रयोग कर रहा था। पिछले वर्ष इस गाड़ी को नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में भी देखा गया था। सोशल मीडिया पर डाले वीडियो के अनुसार इस गाड़ी में फिरोजपुर झिरका के कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई थी। यह गाड़ी राजस्थान पुलिस ने 19 फरवरी को जींद की सोमनाथ गोशाला से बरामद की थी। राजस्थान पुलिस सोमनाथ गोशाला में काम करने वाले मैनेजर काकूराम और उसके बेटे से भी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन आगे कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं अमरहेड़ी रोड स्थित गोसेवा धाम विकलांग गोशाला में सेवादार पप्पू से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है, लेकिन राजबीर के बारे में कोई सुराग नहीं लगा।

विकलांग गोशाला चलाता है राजबीर



स्कॉर्पियो गाड़ी को चलाने वाला राजबीर कैथल रोड पर अमरहेड़ी गांव के पास गोसेवा धाम विकलांग गोशाला का संचालक भी है। वह यहां विकलांग गायों को रखता है और उनका इलाज करवाता है। जब गाय ठीक हो जाती हैं तो उनको दूसरी गोशालाओं में छोड़ा जाता है। इसमें राजबीर को काफी लोग चंदे द्वारा मदद करते हैं। राजबीर ने यहां गांव नगूरां निवासी पप्पू को सेवादार के रूप में रखा हुआ है। पप्पू यहां दिन रात रहता है और तनख्वाह पर काम करता है। यह स्कॉर्पियो गाड़ी इसी गोशाला में आती थी। पप्पू ने बताया कि राजबीर ही इस गोशाला को चलाता है और वह गाड़ी राजबीर की है।
विज्ञापन


परिजनों के बाद अब रिश्तेदारों को भी प्रताड़ित कर रही राजस्थान पुलिस



इस हत्याकांड में आरोपी बनाए गए विकास की तलाश में राजस्थान पुलिस जींद में बैठी है, लेकिन वह उसके हाथ नहीं लगा। राजस्थान पुलिस विकास की मां बोहती देवी, पिता प्रताप सिंह, भाई प्रवीण कुमार से भी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। प्रवीण को तो पुलिस ने काफी टॉर्चर भी किया है। जब परिवार के लोगों से कोई बात नहीं बनी तो अब राजस्थान पुलिस ने विकास के मामा को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन पुलिस के हाथ यहां भी खाली ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरे जिलों में दबिश दे रही राजस्थान पुलिस

पिछले आठ दिनों से जींद में बैठे राजस्थान पुलिस कर्मी अब जींद में हाथ खाली रहने के बाद भिवानी व कैथल चले गए हैं। सीआईए थाना जींद में अभी तक राजस्थान पुलिस के 20 पुलिस कर्मी रुके थे। अब राजस्थान पुलिस ने अपने दो कर्मचारी जींद में रोक दिए हैं ताकि कोई सुराग लगे तो स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश दी जा सके। इसके अलावा अन्य सभी 18 अधिकारी व कर्मचारी भिवानी व कैथल पहुंच चुके हैं। यहां पर भी इस हत्याकांड के आरोपी हैं।

जींद के अलावा कई जिलों में जांच चल रही है। पुलिस को पूरी उम्मीद है कि पूरे मामले का खुलासा करते हुए जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-हिम्मत सिंह, डीएसपी भरतपुर, राजस्थान पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed