Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Judicial custody of Bobby Kataria extended by 14 days

Gurugram News: बॉबी कटारिया की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

Sat, 15 Jun 2024 04:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Judicial custody of Bobby Kataria extended by 14 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। कबूतरबाजी के मामले में आरोपी बॉबी कटारिया की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ गई है। अगली सुनवाई 28 जून को होगी। इस मामले की सुनवाई ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास निधि बेनीवाल की अदालत में हुई । गिरफ्तारी के बाद तीन दिन का रिमांड पूरा होने पर पिछली सुनवाई पर आरोपी बॉबी कटारिया को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रिमांड के दौरान कटारिया ने 33 लोगों को विदेश भेजने की बात कबूली थी।


यह है मामला
बाॅबी कटारिया को 27 मई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बॉबी कटारिया पर आरोप है कि वह विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी व मानव तस्करी करता है। इस मामले में थाना बजघेड़ा में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि बॉबी कटारिया के इंस्टाग्राम व यूट्यूब चैनल पर विदेश में नौकरी दिलाने का विज्ञापन देखकर दिए गए नंबर पर संपर्क किया था। शिकायतकर्ता ने बॉबी कटारिया से गुरुग्राम में मुलाकात की थी। इसके बाद बॉबी कटारिया ने शिकायतकर्ता को 28 मार्च को अपने एजेंट के माध्यम से फ्लाइट से वैनटाइन भेज दिया था। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वहां पर कटारिया का एजेंट इन्हें बेनामी चाइनीज कंपनी में ले गया था। एजेंट ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करके उसका पासपोर्ट छीन लिया । जान से मारने व पासपोर्ट फाड़ देने की धमकी देते हुए एजेंट व अन्य लोगों ने शिकायतकर्ता को दूसरे लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करने के लिए मजबूर किया । दो दिन बाद शिकायतकर्ता मौका पाकर वहां से भागकर इंडियन एंबेसी के माध्यम से भारत वापस लौट आए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed