{"_id":"6af4574653ee30d1c1076425","slug":"job-fair-at-iti-provides-an-opportunity-for-youth-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106974-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आईटीआई में रोजगार मेले से युवाओं को मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आईटीआई में रोजगार मेले से युवाओं को मिला मौका
विज्ञापन
- प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के प्रति किया जागरूक, पासआउट युवाओं को मिले रोजगार के अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों, विश्वविद्यालयों, रोजगार कार्यालयों, आईटीआई और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
संस्थान के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने योजना के उद्देश्यों, पात्रता और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में छह से नौ माह तक सशुल्क इंटर्नशिप का अवसर मिलता है। इसके लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष और वार्षिक पारिवारिक आय की अधिकतम सीमा 12 लाख रुपये निर्धारित है। प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीकरण और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि योजना युवाओं को उद्योगों से जोड़ने और रोजगार के लिए तैयार करने की पहल है। इससे उन्हें कंपनियों में काम करने का व्यावहारिक अनुभव मिलता है और कौशल विकास के साथ रोजगार की संभावनाएं बढ़ती हैं। कार्यशाला के साथ संस्थान परिसर में रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन भी किया गया। इसमें एचबीएसएस ई-मोबिलिटी और बी ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लिया। दोनों कंपनियों ने आईटीआई पासआउट छात्र-छात्राओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए।