{"_id":"684f14685aa274720404eed4","slug":"jjp-started-membership-campaign-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-104115-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान
Mon, 16 Jun 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
नूंह। नूंह जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने रविवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत नूंह विधानसभा के अडबर व सालाहेडी गांव से की। पार्टी के जिलाध्यक्ष नासिर हुसैन ने बताया कि जजपा ने पूरे हरियाणा में एक साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। अड़बर गांव बूथ संख्या 113,114,115,116 तथा सालाहेड़ी गांव बूथ संख्या 83, 84, 85 पर सदस्यता दिलाई गई। इस कार्यक्रम में उनके साथ हलका अध्यक्ष आस मोहम्मद व युवा नेता शाकिर सालाहेड़ी मौजूद रहे। वहीं, जजपा प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन बताया कि सदस्यता अभियान की सफलता के लिए एक बैठक नूंह में जजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को होगी। जिसमें जिला प्रभारी राजेश भारद्वाज एवं उपेंद्र सिंह कादियान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
रविवार को शुरुआती कार्यक्रम में आयोजक हामिद ठेकेदार, सहाबूद्दीन, हाजी अमरू, हाजी मुबीन, चौधरी इलियास प्रधान, सैफी समाज के प्रधान चौधरी मामन, इस्लाम, आरिफ नंबरदार, युसूफ खान, हाजी इब्राहिम, समय सिंह, जमील अहमद ठेकेदार, उमर मोहम्मद, शेर मोहम्मद, कालू खान आदि मौजूद रहे।