फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   JJP forms committees to accelerate the SIR campaign.

Gurugram News: एसआईआर अभियान को गति देने के लिए जजपा ने बनाई समितियां

Sun, 05 Jul 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
JJP forms committees to accelerate the SIR campaign.
कार्यकर्ताओं और बीएलए-2 के साथ समन्वय स्थापित करेंगी
विज्ञापन

मतदाता सत्यापन कार्य की निगरानी करेंगी, अभियान में सहयोग देंगी

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर जननायक जनता पार्टी (जजपा) गुरुग्राम की समीक्षा बैठक शनिवार को सूर्य विहार स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में गुरुग्राम प्रभारी डॉ. केसी बांगड़ ने कार्यकर्ताओं, बीएलए-1 और बीएलए-2 के साथ मतदाता सत्यापन अभियान की प्रगति की समीक्षा की।
डॉ. बांगड़ ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए और कोई भी वैध मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। बैठक में चारों विधानसभा क्षेत्रों में 11-11 सदस्यीय समितियां गठित करने का निर्णय लिया गया। ये समितियां बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं और बीएलए-2 के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाता सत्यापन कार्य की निगरानी करेंगी और अभियान को प्रभावी बनाने में सहयोग देंगी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सत्यापन अभियान की जानकारी साझा की। इस मौके पर कर्नल एसएस राठी, दलबीर धनखड़, रिशीराज राणा, विद्यासागर, संतोष धारीवाल, मेघराज यादव, बल्ले चेयरमैन, अख्तर अली और मुकेश लक्कड़ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed