{"_id":"6025355a8ebc3ee9504fa818","slug":"jewelry-and-cash-stolen-by-breaking-lock-gurgaon-news-noi565060954","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क इलाके में स्थित एक घर का ताला तोड़कर लाखों की नकदी व आभूषण चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक, घर से साढ़े सात लाख से ज्यादा की नकदी और करीब 5 लाख से ज्यादा के आभूषण चोरी हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
राजेंद्रा पार्क निवासी सोनू दत्त ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह 6 फरवरी को पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव नूंह के उजीना गांव गए थे। अगले दिन सुबह 5 बजे उन्होंने अपने सीसीटीवी मोबाइल ऐप की जांच की तो देखा कि उनके घर के सभी सीसीटीवी कैमरे बंद हैं।
पहले की रिकॉर्डिंग के अनुसार, करीब 2.27 बजे घर में दो लोग दाखिल हुए हैं। इसके बाद आनन-फानन सोनू अपने घर आए तो देखा कि घर के सभी तीनों कमरों में रखा सारा सामान जहां-तहां बिखरा पड़ा है। इसके बाद उन्होंने घर में रखी नकदी व आभूषणों की जांच की तो घर से लाखों के आभूषण व नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी हो चुके थे।