{"_id":"654a7f063c46c888920b7130","slug":"jewelery-worth-lakhs-of-rupees-stolen-from-home-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-18126-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घर से लाखों रुपये के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घर से लाखों रुपये के आभूषण चोरी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-83 में वाटिका सोसाइटी में एक घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने घरेलू सहायिका पर चोरी का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-83 वाटिका निवासी प्रीति चाैधरी ने पुलिस काे बताया कि उन्होंने अपने घर की अलमारी में 10 जोड़ी कानों की झुमकी, सोने का गले का सेट, सोने की चेन के साथ ही अन्य आभूषण रखे थे। उनका कहना है कि 31 अक्तूबर तक उनकी अलमारी में यह सामान रखा हुआ था। इसके बाद उन्होंने देखा, अलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें से आभूषण चोरी हो गए। इसका शक उन्होंने घर पर काम करने वाले लाइलत खातून पर लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।