{"_id":"6b06ed10d923986fc308b151","slug":"je-inspected-the-sewer-overflow-issue-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108430-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सीवर ओवरफ्लो की समस्या का जेई ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सीवर ओवरफ्लो की समस्या का जेई ने लिया जायजा
विज्ञापन
खबर के असर के लिए
सेक्टर-34 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में कारोबारियों को समाधान का दिया आश्वासन
खबर का असर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-34 स्थित औद्योगिक क्षेत्र के ईएचटीपी ब्लॉक-बी में कई साल से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। इसके चलते कारोबारियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को अमर उजाला ने सोमवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद बुधवार को नगर निगम के जेई संदीप हुड्डा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सीवर पाइपलाइनों की जांच की।
जेई संदीप हुड्डा ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि कई कारोबारियों ने नई सीवर पाइपलाइन में अभी तक कनेक्शन नहीं करवाया है। इस वजह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या पैदा हो रही है। उन्होंने बताया कि जिन कारोबारियों ने अभी तक नई लाइन में कनेक्शन नहीं लिया है, उन्हें जल्द से जल्द कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या से करीब 10 फैक्ट्रियां ज्यादा प्रभावित हैं। लंबे समय से सड़कों पर गंदा पानी जमा होने के कारण कर्मचारियों को फैक्ट्रियों तक आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारोबारियों के अनुसार, सीवर ओवरफ्लो की समस्या का असर उनके कारोबार पर भी पड़ रहा है। औद्योगिक क्षेत्र की खराब स्थिति के कारण वे अंतरराष्ट्रीय कारोबारियों को अपनी फैक्ट्रियों में बुलाने से भी कतरा रहे हैं। इससे कारोबार प्रभावित होने के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।