फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   JBT teachers get assurance of troubleshooting before siege

घेराव से पहले जेबीटी शिक्षकों को समस्या निवारण का मिला आश्वासन

Sun, 06 Dec 2020 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
JBT teachers get assurance of troubleshooting before siege
गुरुग्राम। जेबीटी शिक्षकों के तबादले पर रोक के मामले में शनिवार को शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया जाना था। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा घेराव से पहले ही समस्या निवारण का आश्वासन दे दिया गया। ऐसे में अब राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपने सभी प्रदर्शन मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिए हैं। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान दुष्यंत ठाकरान ने बताया कि मंगलवार तक यदि तबादलों पर रोक को नहीं हटाया जाता है तो वे शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष तरुण सुहाग ने बताया कि सीएम के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने आश्वासन देते हुए कहा कि समस्या का निवारण किया जा रहा है। तबादलों पर रोक को हटाया जाएगा। विभाग को इसके लिए दो दिन का समय दिया गया है। तब तक कोई प्रदर्शन न किया जाए। 2019 के तबादलों को 15 नवंबर को जारी किया गया। वहीं, 15 दिन के भीतर जब शिक्षकों की ज्वाइनिंग नए स्कूलों में हो गई तो तबादलों पर रोक लगा दी गई। पिछले 4 साल से इन तबादलों की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

ऐसे में शिक्षकों द्वारा तबादले रोकने के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे पहले शिक्षकों ने सीएम के आवास का भी घेराव किया था, जहां शिक्षकों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज भी किया गया। शिक्षक संघ के जिला प्रधान दुष्यंत ठाकरान इस प्रदर्शन में चोटिल भी हुए थे। जिले से 227 जेबीटी शिक्षक इस तबादला सूची में शामिल हैं, जिनमें से 11 शिक्षक ऐसे हैं जो तबादलों से बचते हुए पुराने स्कूलों में ही रहने के इच्छुक हैं। इन शिक्षकों द्वारा विभाग में निवेदन पत्र भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed