फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   JB Sports won the match due to the performance of Rihan and Aarav

रिहान और आरव के प्रदर्शन से जेबी स्पोर्ट्स ने जीता मैच

Sun, 20 Dec 2020 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
JB Sports won the match due to the performance of Rihan and Aarav
रिहान और आरव के प्रदर्शन से जेबी स्पोर्ट्स ने जीता मैच
विज्ञापन

गुरुग्राम। आरव और रिहान के शानदार प्रदर्शन से जेबी स्पोर्ट्स अकादमी ने कुलदीप दीवान अकादमी को 147 रनों से शिकस्त दी। सेक्टर-56 स्थित फ्लोरेंस अकादमी में जेबी स्पोर्ट्स व कुलदीप दीवान अकादमी के बीच अंडर-12 आयु वर्ग में 40-40 ओवर का मैच खेला गया।

जेबी स्पोर्ट्स अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में आठ विकेट पर 339 रन बनाए। स्कोर का पीछा करने उतरी कुलदीप दीवान अकादमी की टीम 35.5 ओवर में ही 192 रन पर ढेर हो गई। सिर्फ पूरब ने शतक लगाया, जबकि अन्य खिलाड़ी बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। मात्र 49 रन के स्कोर पर ही जेबी स्पोर्ट्स अकादमी की टीम के 5 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद आरव क्रीज पर आए और उन्होंने रक्षात्मक मुद्रा में खेलते हुए दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज रिहान का पूरा साथ दिया। रिहान ने नाबाद रहते हुए 16 चौके और 11 छक्कों की मदद से शानदार 210 रन बनाए, जबकि आरव 32 रन पर नाबाद रहे । वहीं आरव ने 8 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट भी चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed