{"_id":"6aafe492e5f0fabc070bb936","slug":"jatauli-mandis-mla-school-faces-a-crisis-villagers-raise-their-voices-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-101683-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जाटौली मंडी के एमएलए स्कूल पर संकट, ग्रामीणों ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जाटौली मंडी के एमएलए स्कूल पर संकट, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। जाटौली मंडी के एमएलए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बंद होने की आशंका पर ग्रामीणों ने चिंता जताई है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगदीश सिंह की अध्यक्षता में आर्य समाज मंदिर में एक बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों ने विद्यालय को बचाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाने का निर्णय लिया।
ग्रामीणों के अनुसार, कभी इस विद्यालय में करीब तीन हजार विद्यार्थी पढ़ते थे। अब विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रह गई है। विद्यालय को सरकार से मिलने वाला अनुदान कई वर्ष पहले बंद हो गया था। इससे विद्यालय के संचालन पर आर्थिक दबाव बढ़ा है। सितंबर 2019 में भी सरकारी विद्यालय की मांग को लेकर पंचायत हुई थी। तब क्षेत्र को सरकारी विद्यालय मिला लेकिन एमएलए स्कूल का मामला अधर में रहा। ग्रामीणों ने इस मुद्दे को विधायक, सांसद और शिक्षा विभाग तक पहुंचाने की बात कही।
बैठक में राजकीय महाविद्यालय जाटौली मंडी के निकट सीवेज शोधन संयंत्र से जुड़ी समस्या पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह और नगरपरिषद चेयरमैन प्रवीण ठाकरिया उपस्थित थे। सुरेंद्र चौहान, पार्षद रवि चौहान, कृष्ण कुमार, मंगल सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विद्यालय के संरक्षण और संचालन के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।