फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Janta Darbar...20 property tax related problems resolved on the spot

Gurugram News: जनता दरबार...20 प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

Sat, 16 May 2026 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Janta Darbar...20 property tax related problems resolved on the spot
महापौर कार्यालय में जनता दरबार एवं प्रॉपर्टी टैक्स कैंप का आयोजन। संवाद
आज भी लगेगा, महापौर ने अधिकारियों को समस्याओं का तुरंत समाधान करने के दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शनिवार को महापौर कार्यालय, भीम नगर, गुरुग्राम में विशेष जनता दरबार एवं प्रॉपर्टी टैक्स कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप रविवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान नागरिकों को विभिन्न निगम सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर सुविधा उपलब्ध कराई गई। महापौर राजरानी मल्होत्रा द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जनता दरबार का आयोजन दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किया जा रहा है।
शनिवार को आयोजित कैंप के दौरान प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी 20, पेयजल आपूर्ति संबंधी 10, आधार संबंधी 33, पीपीपी संबंधी 35, जन्म प्रमाण पत्र संबंधी 2, भुगतान संबंधी 22 व आयुष्मान कार्ड संबंधी 13 मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन


इसी कड़ी में नगर निगम गुरुग्राम के जोन-2 द्वारा विशेष प्रॉपर्टी टैक्स कैंप भी आयोजित किया जा रहा है। कैंप के माध्यम से प्रॉपर्टी डेटा में सुधार, नई प्रॉपर्टी आईडी बनवाने तथा प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इस कैंप में संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है, ताकि नागरिकों को बिना किसी असुविधा के सेवाएं मिल सकें। कैंप स्थल पर प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed