फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jananayak Janata Party is committed to ensuring the rights of the people: Dushyant Chautala

जनता का हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है जननायक जनता पार्टी: दुष्यंत चौटाला

Thu, 23 May 2024 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Jananayak Janata Party is committed to ensuring the rights of the people: Dushyant Chautala
फ़ाज़िलपुरिया के समर्थन में दुष्यंत चौटाला ने मांगे वोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लोकसभा सीट से जननायक जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार राहुल यादव फाजिलपुरिया के समर्थन में हुई जनसभा में पूर्व उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 10 साल लगातार केंद्र सरकार में रहने के बाद भाजपा के पास गिनवाने के लिए काम नहीं है। इसलिए प्रधानमंत्री अपनी जनसभाओं में फिजूल की बातें करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। गुरुग्राम की जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज गुरुग्राम को ज़रुरत है युवा जोश की। जो यहां के प्रत्याशी फाजिलपुरिया के पास है। चौटाला ने कहा कि हमारी पार्टी युवाओं को रोजगार और नौकरी, महिलाओं को उनका आत्म सम्मान, किसानों को उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि जनता ने हमें आशीर्वाद दिया तो पहले दिन से इस दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर जनसभा के अलावा रोड शो का भी आयोजन किया गया। रोड शो सोहना चौक पर मस्जिद के पास से शुरू होकर सदर बाज़ार, बड़ा डाकखाना होते हुए एसडी कॉलेज के रास्ते भीमनगर रामलीला ग्राउंड पर जाकर ख़त्म हुआ।
विज्ञापन

----
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed