फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jammu Tawi bound Puja Express and Shalimar Malani Express trains will remain cancelled till March 6

Gurugram News: जम्मू तवी जाने वाली पूजा एक्सप्रेस और शालीमार मालानी एक्सप्रेस ट्रेन छह मार्च तक रहेगी रद्द

Tue, 11 Feb 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Jammu Tawi bound Puja Express and Shalimar Malani Express trains will remain cancelled till March 6
- यात्रियों को माता वैष्णो देवी जाने के लिए बसों और निजी वाहनों पर रहना होगा निर्भर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास का कार्य शुरु होने के कारण जम्मू जाने वाली कई ट्रेनों को आगामी छह मार्च तक रद्द किया गया है। ऐसे में अजमेर से जम्मू तवी के मध्य संचालित होने वाली पूजा एक्सप्रेस ट्रेन 12413-14 और बाडमेर से जम्मू तवी के मध्य चलने वाली शालीमार मालानी एक्सप्रेस ट्रेन 14661-62 रद्द रहेंगी। जम्मू तवी स्टेशन पर पुनर्विकास संबंधी कार्य होने से यह स्थिति हुई है। दोनों ट्रेनाें के रद्द होने के कारण गुरुग्राम से कटरा में माता वैष्णो देवी दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को बसों, कैब या अपने निजी वाहनों पर ही निर्भर रहना होगा।
अजमेर से जम्मू तवी के मध्य पूजा एक्सप्रेस ट्रेन और बाडमेर से जम्मू तवी के मध्य चलने वाली शालीमार मालानी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द होने के कारण श्रद्धालुओं को मायूसी हुई है। आगामी छह मार्च तक जम्मू के लिए ट्रेन रद्द होने से यात्रियों की टिकट भी निरस्त हो गए हैं। इसके बारे में रेलवे विभाग द्वारा यात्रियों को मैसेज भेजकर सूचित कर दिया गया है। वहीं, जो यात्री ट्रेन के बारे में जानकारी लेने गुड़गांव रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं, उनको जम्मू जाने वाली ट्रेनों के रद्द होने के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

समय सारिणी के अनुसार पूजा एक्सप्रेस ट्रेन-12413 दोपहर 2.10 बजे अजमेर रेलवे स्टेशन से रवाना होकर रात 8.34 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन पहुंचती है और अगले दिन सुबह 7.30 बजे जम्मू तवी पहुंचती है। पूजा एक्सप्रेस ट्रेन-12414 जम्मू तवी से शाम 6.15 बजे रवाना होती है और अगले दिन सुबह 5.01 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन पहुंचती है। वहीं, बाडमेर से जम्मू तवी के मध्य चलने वाली शालीमार मालानी एक्सप्रेस ट्रेन-14661 बाडमेर रेलवे स्टेशन से रात 12.20 बजे रवाना होती है और दोपहर बाद 3.30 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन पहुंचती है। वहीं, जम्मू तवी से बाडमेर के मध्य चलने वाली शालीमार मालानी एक्सप्रेस ट्रेन-14662 जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से रात 10.25 बजे रवाना होकर गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर अलगे दिन सुबह 11.58 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़गांव रेलवे स्टेशन के अधीक्षक भूर सिंह मीणा ने बताया कि जम्मू तवी स्टेशन पर पुनर्विकास संबंधी कार्य होने से पूजा एक्सप्रेस ट्रेन और शालीमार मालानी एक्सप्रेस ट्रेन को छह मार्च तक रद्द किया गया है। पूछताछ केंद्र पर यात्रियों को ट्रेन रद्द होने के बारे में सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed