फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jamalpur flyover on Pataudi-Rewari Highway opened.

Gurugram News: पटौदी-रेवाड़ी हाईवे पर जमालपुरा फ्लाईओवर खुला

Tue, 06 Oct 2026 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Jamalpur flyover on Pataudi-Rewari Highway opened.
वाहन चालकों को आवागमन में हुई सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (एनएच-352डब्ल्यू) पर जमालपुरा फ्लाईओवर वाहनों के लिए खोल दिया है। सफल भार वहन क्षमता परीक्षण के बाद इसे शुरू किया गया। इससे वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा होगी और जाम से राहत मिलेगी। जमालपुर चौक पार करने में लगने वाला 10-15 मिनट का समय अब 1-2 मिनट रह गया है। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे का 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, पटली फ्लाईओवर भी अगले 10 दिनों में यातायात के लिए खुलने की उम्मीद है। फिलहाल, गुरुग्राम से रेवाड़ी जाने वाले वाहन दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) का उपयोग करते हैं। यह हाईवे पूर्णतः चालू होने पर 60 फीसदी वाहन इस नए मार्ग पर स्थानांतरित होंगे। इससे एनएच-48 पर वाहनों की संख्या कम होगी और जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

परीक्षण के उपरांत जमालपुर फ्लाईओवर को खोल दिया गया है। फ्लाईओवर खुलने के बाद हाईवे पर वाहन चालकों के लिए आवागमन की सुविधा मिल रही है। - प्रकाश तिवारी, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article