{"_id":"612bc1e68ebc3e847a37305f","slug":"jamalpur-and-janaula-will-now-get-clean-drinking-water-gurgaon-news-noi601720324","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमालपुर व जनौला के लोगों को अब मिलेगा स्वच्छ पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमालपुर व जनौला के लोगों को अब मिलेगा स्वच्छ पेयजल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखनगर। जमालपुर और जनौला गांव के साढ़े सात हजार से अधिक लोगों को अब स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। रविवार को पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने दोनों गांवों में एक करोड़ 55 लाख 35 हजार की लागत से बने दो बूस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। जरावता ने कहा कि स्वच्छ जल हर नागरिक का पहला अधिकार भी है और स्वस्थ जीवन का आधार भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सभी घरों को हर घर-नल से जल परियोजना से जोड़ा गया है।
इससे पहले जमालपुर व जनौला में पीने के पानी की सप्लाई गांव में बने चार व तीन नलकूपों से की जा रही थी। लेकिन दोनों गांव में घटते जलस्तर व पानी की गुणवत्ता के कारण वह पानी उपयोग में नहीं लाया जा सकता था। जन स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दोनों गांव में 81 लाख 70 हजार व 73 लाख 65 हजार की लागत से परियोजना को तैयार किया है। परियोजना के तहत गांव जमालपुर में 1.60 लाख लीटर की क्षमता वाला बूस्टिंग स्टेशन बनाया गया है।
बूस्टिंग स्टेशन को पानी सप्लाई के लिए बाबरा बाकीपुर से पटौदी के लिए जा रही मुख्य पाइपलाइन जोड़ा गया। गांव जनौला में भी 1.48 लाख लीटर की क्षमता वाले बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सुधीर, अधीक्षक अभियंता विशाल बंसल, उपमंडल अभियंता अभियंता मेनपाल बेनीवाल, कनिष्ठ अभियंता नवीन कुमार, जिला सलाहकार संजय कुमार, सरपंच सतीश कुमार, जिला पार्षद विजयपाल संटी, महावीर, रोशन, रामपाल, सुभाष, राजपाल सिंह, मनोज जनौला बिशम्बर, रामनिवास, कुलदीप, राजकुमार, कृष्णपाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।