फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jalabhishek Yatra will start in every district of the state

Gurugram News: प्रदेश के हर जिले में निकलेगी जलाभिषेक यात्रा

Sat, 26 Aug 2023 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek Yatra will start in every district of the state
गुरुग्राम के लोग बाबा प्रकाशपुरी के प्राचीन मंदिर में करेंगे जलाभिषेक
विज्ञापन


नल्हड़ में पहुंचने वालों की संख्या रहेगी सीमित, पुलिस ने की नहीं जाने की अपील




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद ने 28 अगस्त को नल्हड़ में होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर रणनीति बदल ली है। वह अब प्रदेश के हर जिले से सावन के आखिरी सोमवार को यह यात्रा निकालेंगे। इसके चलते गुरुग्राम के लोगों को बाबा प्रकाश पुरी आश्रम में शिव के ज्योर्तिलिंग पर जलाभिषेक करना है। जी- 20 के प्रतिनिधियों को देखते हुए यह फैसला किया है। नूंह के नल्हड़ पर निकलने वाली यात्रा में भी कुछ लोग जलाभिषेक में शामिल होंगे।
नूंह हिंसा के बाद हुई महा पंचायत में सर्व हिन्दू समाज के लोगों ने फैसला लिया था कि खंडित जलाभिषेक यात्रा को 28 अगस्त को पूरा किया जाएगा। जिस पर प्रशासन की ओर से जी-20 के प्रतिनिधियों के आने के कारण अनुमति से इनकार किया गया। जिस पर सर्व हिन्दू समाज के लोग जलाभिषेक यात्रा निकलने को लेकर अडिग थे। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियाें ने सेक्टर 23 में एक बैठक कर सोमवार को निकलने वाली जलाभिषेक यात्रा पर चर्चा की।
विज्ञापन


विश्व हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री यशवंत शेखावत ने कहा कि जी-20 में आए हुए विदेशी मेहमानों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पूरे विश्व की नजर भारत पर है। ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए । जिससे बाद में किसी तरह ही ग्लानि हो। ऐसे में एक जिम्मेदार संगठन होने के कारण यह फैसला लिया गया है कि अब पूरे प्रदेश में जलाभिषेक का आयोजन होगा। नल्हड़ में भारी संख्या में पहुंचने के बजाय हर जिले में लोग निर्धारित स्थल पर शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस महानिदेशक ने वीसी से लिया जायजा

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा सभी डीसीपी के साथ पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए। जिसमें सोमवार को निकलने वाली जलाभिषेक यात्रा पर चर्चा हुई। कानून का पालन कराने के लिए चर्चा की है। कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि नूंह जिला प्रशासन की ओर से जलाभिषेक यात्रा की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में लोग वहां न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed