फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jaipur police took away three henchmen of Lawrence Bishnoi

Gurugram News: लारेंस बिश्नोई के तीन गुर्गों को ले गई जयपुर पुलिस

Tue, 12 Dec 2023 11:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
Jaipur police took away three henchmen of Lawrence Bishnoi
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की साजिश रचने का आरोप
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के मामले में भोंडसी जेल में बंद तीन गुर्गों को राजस्थान पुलिस अपने साथ जयपुर लेकर गई है। उन पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है। कमिश्नरेट की पुलिस ने दो दिसंबर को तीनों को शस्त्र अधिनियम में तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल अधीक्षक ने तीनों को अदालत के आदेश पर राजस्थान पुलिस के ले जाने की पुष्टि की है।


बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गिरोह से जुड़े तीन शूटरों को सेक्टर 31 क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। इसकी जानकारी सीआईए टीम को एक लाख रुपये के गिरफ्तार इनामी बदमाश विकास उर्फ विक्की से पूछताछ में मिली थी। सीआईए 31 की टीम ने तीनों के पास से अवैध हथियार व गोलियां बरामद की थीं। सेक्टर 37 में होंडा चौक के पास हाईवे किनारे से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी के भंडर गांव निवासी संदीप के तौर पर की थी। वहीं, शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे राजनगर मोड़ के पास से महेंद्रगढ़ के रहरावास निवासी भवानी सिंह उर्फ रोनी और बेरीवाला बाग के पास से महेंद्रगढ़ के कोथल खुर्द गांव निवासी राहुल को गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपियों के पास से पिस्टल बरामद की गई थीं। इन गिरफ्तार आरोपियों में भवानी सिंह उर्फ रोनी, कोथल खुर्द निवासी राहुल और संदीप को जयपुर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed