{"_id":"649492064d0365b514026f44","slug":"jail-for-the-accused-of-firing-at-panchgaon-liquor-contract-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8094-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पंचगांव शराब ठेके पर गोली चलाने के आरोपी को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पंचगांव शराब ठेके पर गोली चलाने के आरोपी को जेल
विज्ञापन
- तीन दिन की रिमांड पूरी, कबूला अपना जुर्म
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पांच दिन पहले दिल्ली-जयपुर हाईवे के पंचगांव चौक पर शराब के ठेके पर गोली चलाने के एक आरोपी की तीन दिन की पुलिस रिमांड पूरी हो गई है। उससे मिली जानकारी के बाद अपराध शाखा की टीमें छापामारी कर रही है।
बता दें कि पंचगांव में स्थित डिस्कवरी वाइन शाप पर कनाडा में बैठे कुख्यात गैंगस्टर लिपिन नेहरा द्वारा कराई गई फायरिंग के मामले में आरोपी गाजियाबाद निवासी रोहित गडरिया रिमांड पर था। अदालत ने पुलिस रिमांड पूरी होने पर बृहस्पतिवार को उसे भोंडसी जेल भेज दिया। इस हमले के दो मुख्य आरोपित अभी फरार चल रहे हैं।
कुख्यात गैंगस्टर लिपिन नेहरा ने फायरिंग से एक सप्ताह पहले शराब ठेके के संचालक कुलदीप को शराब ठेका उसके पिता दयाराम नेहरा के नाम करने की धमकी दी थी। जब उन्होंने इसे अनसुना कर दिया तो शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे पंचगांव चौक के पास स्थित शराब ठेके पर दो बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कराई गई। फायरिंग करने वाले सौरभ व दीपक अभी फरार चल रहे हैं। मानेसर पुलिस इनको गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगल दबिश दे रही है।