फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ITI: Students enrolled get chance to change unit by 20

आईटीआई : दाखिला ले चुके छात्रों को 20 तक यूनिट बदलने का मिला मौका

Wed, 16 Dec 2020 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
ITI: Students enrolled get chance to change unit by 20
गुरुग्राम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए सत्र के दाखिले पूरे हो चुके हैं। सातवीं दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी प्रशिक्षण संस्थानों में सीटें खाली बची हैं। जिले के मुख्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भी ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग (डीएसटी) के तहत 6 यूनिट में 27 सीटें बचीं हैं। ऐसे में कौशल और विकास औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिला ले चुके छात्रों को यूनिट बदलने का एक और मौका दिया है। जो छात्र सामान्य यूनिट में दाखिला ले चुके हैं एवं डीएसटी में यूनिट को बदलना चाहते हैं, ऐसे छात्र गुरुग्राम आईटीआई की वेबसाइट पर सूचित कर यूनिट बदलाव के लिए रुचि दिखा सकते हैं। आईटीआई प्रबंधन द्वारा छात्रों की योग्यता के अनुसार उनकी यूनिट में बदलाव किया जा सकेगा।
विज्ञापन

छात्रों को सामान्य से डीएसटी की यूनिट में ही बदलाव का मौका दिया गया है। आईटीआई की प्राचार्य गीता आर सिंह ने बताया कि छात्रों के पास 20 दिसंबर तक ही बदलाव का विकल्प है। सिर्फ दाखिला ले चुके छात्रों को ही मौका दिया जा रहा है। डीएसटी के तहत 27 सीटों पर बदलाव का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed