{"_id":"6a09d18eee4cce34f0037616","slug":"iti-admissions-begin-help-desks-set-up-to-assist-students-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-88310-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आईटीआई दाखिला शुरू, विद्यार्थियों की मदद के लिए लगाएं हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आईटीआई दाखिला शुरू, विद्यार्थियों की मदद के लिए लगाएं हेल्प डेस्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवेदन से लेकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जा रही सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आईटीआई में सत्र 2025-26 प्रवेश को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए संस्थानों में विशेष हेल्प डेस्क और सहायता काउंटर बनाए गए हैं, जहां आवेदन, ट्रेड चयन, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे विद्यार्थियों को बार बार साइबर कैफे या अन्य स्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे है।
मौजाबाद स्थित आईटीआई में विद्यार्थियों की सहायता के लिए अलग से हेल्प डेस्क शुरू किया गया है। यहां स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को ऑनलाइन फार्म भरने, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने और मेरिट से जुड़ी जानकारी देने में मदद की जा रही है। संस्थान के विभिन्न ट्रेडों में कुल 252 सीटों पर दाखिले होंगें। जिसकी प्रवेश प्रक्रिया जून के प्रथम सप्ताह से शुरू होगी। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में 48, इलेक्ट्रीशियन में 20 वायरमैन में 20, वेल्डर में 40, सिलाई टेक्नोलॉजी में 20, टर्नर में 20, फिटर डीएसटी में 20, मशीनिस्ट डीएस्टी में 20, सोलर टेक्नीशियन में 20 और लिफ्ट एस्केलेटर मैकेनिक ट्रेड में 24 सीटें निर्धारित की गई है।
वर्जन
विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेल्प डेस्क बनाए गए है। यहां प्रशिक्षित कर्मचारी आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी हर जानकारी दे रहे है। उन्होंने कहा कि कई ग्रामीण क्षेत्र के कई विद्यार्थी पहली बार ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें सही मार्गदर्शन देना जरूरी है। -विजयपाल, प्राचार्य आईटीआई मौजाबाद।